62वें ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के तीसरे दिन हुए जबरदस्त मुकाबले

by
-खालसा कॉलेज माहिलपुर और दिल्ली फुटबॉल क्लब अगले दौर में पहुंचे
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के खेल मैदान में करवाए जा रहे 62वें ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन जोरदार खेल मुकाबले हुए। आज के विभिन्न मैचों के दौरान अमरीक सिंह बैंस, जगजीत सिंह, चरणजीत कुमार बावा, सतविंदर सिंह, जगजीत सिंह गणेशपुर, हरदीप सिंह संघा, रविंदर शर्मा मुख्य अतिथि थे। क्लब के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा, महिंदर भाटिया, जमशेर सिंह तंबर, दलजीत सिंह बैंस, सुखविंदर सिंह, परमजीत सिंह बैंस, बलजिंदर सिंह संघा की मौजूदगी में खिलाड़ियों से परिचय किया। दिन के पहले कॉलेज वर्ग के मैच में लायलपुर खालसा कॉलेज और संत बाबा भाग सिंह विश्वविद्यालय की टीमों के बीच ड्रा रहा। दोनों टीमें निर्धारित समय में कोई भी गोल करने में असफल रहीं। अंत में लायलपुर खालसा कॉलेज की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से 7-6 के अंतर से मैच जीत लिया। क्लब वर्ग के दूसरे मैच में दिल्ली फुटबॉल क्लब ने रेनबो एथलेटिक्स कलकत्ता को 8-1 के बड़े अंतर से हराया। कॉलेज वर्ग के तीसरे मैच में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर की टीम ने फुटबॉल अकादमी बड्डों को 5-0 के अंतर से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर हरनंदन सिंह खाबड़ा, प्रिं. परविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, इंजी. इस अवसर पर तरलोचन सिंह संधू, बलजिंदर मान, सुहैल गांधी, तरलोचन सिंह, मास्टर बनिंदर सिंह आदि अनेक फुटबॉल प्रेमी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा कवि दरबार करवाया गया

गढ़शंकर। दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष पवन शर्मा भमियां की अध्यक्षता में मेजर सिंह मौजी लाइब्रेरी गढ़शंकर में मातृभाषा पंजाबी को समर्पित और भ्रूण हत्या के खिलाफ कवि सम्मेलन करवाया गया। जिसमें बड़ी...
article-image
पंजाब

शिक्षा विभाग में 44 प्रिंसीपल को DEO के पद पर मिला प्रमोशन : 13 प्रिंसीपल को सहायक डायरेक्टर

चंडीगढ़। शिक्षा विभाग पंजाब में आज एक दशक बाद प्रिंसीपल से डीईओ और सहायक डायरेक्टर के पद के लिए विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक की गई। इसमें 44 प्रिंसीपल को डीईओ के तौर पर और...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करियर खराब होते देर नहीं लगेगी…पंजाब यूनिवर्सिटी में बैठे छात्रों को SHO ने धमकाया; पुलिस पर धक्के मारने का भी आरोप

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट इलेक्शन संबंधित मांगो लेकर धरने पर बैठे छात्र करणवीर का धरना खत्म कराने गए एसएचओ नरेंद्र पटियाल ने शनिवार को उसे धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि करियर खराब...
article-image
पंजाब

विधायक सुखपाल सिंह खैरा पर मामला दर्ज : एसडीएम भुलत्थ ने धमकाने की पुलिस को दी अपनी शिकायत

भुलत्थ : सुखपाल खैरा फसलों के नुकसान को लेकर की जा रही गिरदावरी की शिकायत लेकर 29 मार्च को उनके दफ्तर अपने साथियों सहित पहुंचे और उन्हें धमकाया। साथ ही फेसबुक पर ये सब...
Translate »
error: Content is protected !!