विद्युत आपूर्ति से वंचित आंगनबाड़ी भवनों में समयबद्ध सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाए व्यवस्था : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by
विभिन्न योजनाओं के प्रचार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का किया जाए उपयोग,  ज़िला अनुश्रवण एवं संवीक्षा समिति की बैठक आयोजित
उपायुक्त ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायकों के रिक्त पदों को भरने के दिए निर्देश
एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों को ज़िला में विद्युत आपूर्ति से वंचित सभी आंगनबाड़ी भवनों में समयबद्ध सीमा के भीतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने यह निर्देश आज ज़िला अनुश्रवण एवं संवीक्षा समिति (डीएलएमआरसी) बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
मुकेश रेपसवाल ने ज़िला में आंगनबाड़ी केंद्रों की संचालन स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से वंचित आंगनबाड़ी भवनों में विद्युत व्यवस्था के लिए समयबद्ध सीमा के भीतर प्राक्कलन तैयार करने एवं विभिन्न विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किराए के भवन में संचालित केंद्रों की राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं के साथ दूरी की सूची को उपलब्ध करवाया जाए।
उपायुक्त ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों की समीक्षा करते हुए मरम्मत एवं रखरखाव से संबंधित कार्यों को 28 फरवरी से पहले के निर्देश देते हुए नए भवन निर्माण के लिए भूमि का चयन राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं के समीप करने में प्राथमिकता रखने को कहा।
उपायुक्त ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के ज़िला में रिक्त सभी पदों को भरने के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए।
मुकेश रेपसवाल ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की रक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर कार्यान्वित की जा रही उपयोजना सामर्थ्य और संबल के तहत जानकारी और जागरूकता गतिविधियों को और अधिक बढाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ में उन्होंने विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को जागरूकता गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रयोग करने के भी निर्देश दिए।
मुकेश रेपसवाल ने बैठक में विशेष पोषाहार कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वन स्टॉप सेंटर चंबा, ज़िला बाल संरक्षण इकाई से संबंधित विभिन्न मामलों पर भी विस्तृत समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कार्यवाही का संचालन ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कमल किशोर शर्मा ने किया।
इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र चौधरी, उपनिदेशक उद्यान विभाग प्रमोद शाह, ज़िला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, ज़िला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, सहायक अभियंता जल शक्ति गौरव कुमार , ओएसडी शिक्षा उमाकांत आनंद सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय नारको समन्वय समिति की जिला स्तरीय बैठक आयोजित : नशा रोकथाम को लेकर चले विशेष अभियान : DC अनुराग चंद्र शर्मा

एएम नाथ। कुल्लू, 19 मार्च :- राष्ट्रीय नारको समन्वय (NCORD) समिति की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त कुल्लू, अनुराग चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलायें प्रत्येक क्षेत्र में पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं – ADC एलआर वर्मा

नाहन, 7 मार्च।  समाज में अंतिम पंक्ति में खड़ी महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान करना ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का वास्तविक उद्देश्य है ताकि वह सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक रूप...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किया शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल का शुभारंभ : हिमाचल प्रदेश को चार वर्षों में आत्मनिर्भर और दस वर्षों में देश का सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार अनेक प्रभावी कदम उठा रही – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज से 15 अक्तूबर, 2023 तक शिमला जिला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के जुन्गा में आयोजित शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ठाकुर सुखविंदर...
Translate »
error: Content is protected !!