गढ़शंकर के गांव बारापुर के जंगल में अवैध माइनिंग करने वाले बलाचौर में पड़ते के एक क्रेशर विरुद्ध मुकदमा दर्ज 

by
गढ़शंकर : उप-मंडल अधिकारी सह सहायक जिला माइनिंग अफसर , ड्रेनेज एंड जियोलॉजी उप-मंडल, गढ़शंकर द्वारा गढ़शंकर के गांव बारापुर के जंगल में अवैध माइनिंग करने के आरोप में पुलिस को दी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना गढ़शंकर पुलिस ने नवांशहर जिले में चल रहे सिद्धि विनायक क्रशर के विरुद्ध माइंस एंड मिनरल्स (रेगुलेशन ऑफ डेवेलोप7 एक्ट) 1957 अधिनियम की धारा 4(1), 21(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
उपमंडल अधिकारी कम सहायक जिला खनन अधिकारी हरजिंदर सिंह ने गढ़शंकर पुलिस को दिए बयान में बताया कि वन विभाग गढ़शंकर के रेंज अधिकारी ने उनके विभाग को 10 फरवरी को लिखे पत्र में कहा है कि उनके कार्यालय में तैनात वन विभाग के ब्लॉक अफसर किरण कुमार ने बताया कि सिद्धि विनायक क्रशर चादपुर रुड़की द्वारा गांव बारापुर में पंचायत की जमीन से रात के समय अवैध खनन किया जा रहा है और यह क्षेत्र पीएलपीए 1900 अधिनियम की दफा 4/5 के तहत बंद। इस क्षेत्र में कोई भी खनन नहीं किया जा सकता। इसलिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना गढ़शंकर पुलिस ने नवांशहर के गांव चांदपुर रुड़की में चल रहे सिद्धि विनायक क्रशर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुलदीप सिंह वैद ने पंजाब कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट के चेयरमैन का पदभार संभाला

आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी होगी और मजबूत: दीपक हंस लुधियाना : 7 अक्टूबर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के एससी डिपार्टमेंट के चेयरमैन नियुक्त किए गए पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद द्वारा चंडीगढ़...
article-image
पंजाब , समाचार

बीनेवाल की दंपति से 100 ग्राम हैरोईन, पचास नशीले टीके व 3 लाख 27 हजार की ड्रग मनी बरामद कर पुलिस ने दोनों को किया ग्रिफतार

दंपति को ड्रग सप्लाई लेकर देने वाला सुनील भी ग्रिफ्तार गढ़शंकर। जिला पुलिस ऊना की गुप्त सूचना अधार पर हिमाचल प्रदेश व पंजाब पुलिस ने एसएचओ गढ़शंकर के नेतृत्व में छापेमारी कर दंपति से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विधायक फंड को 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ करने का निर्णय : देश में अब तक किसी राज्य ने नहीं किया ऐसा

दिल्ली कैबिनेट ने गुरुवार की एक बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली में विधायक फंड को प्रतिवर्ष 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 15 करोड़ रुपये करने का फैसला लिया है. इस विषय में प्रेस-कॉन्फ्रेंस के...
Translate »
error: Content is protected !!