पंजाब पुलिस ने सीमा पार से आई दस किलो हेरोइन समेत एक तस्कर दबोचा

by
चंडीगढ़, 19 फरवरी । काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने एक नशा तस्कर को 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर सीमा पार से संचालित हो रहे नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है।
पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान हरमनदीप सिंह के रूप में हुई है, जो अमृतसर के गांव घुम्मनपुरा का निवासी है। उसके पास से हेरोइन बरामद करने के अलावा, पुलिस टीमों ने उसकी मोटरसाइकिल (पी बी 02 ई डबल्यू 5675), जिस पर वह सवार था, को भी जब्त कर लिया है।
उन्होंने बताया कि सी.आई. अमृतसर की टीम को विश्वसनीय सूत्रों से पुख्ता सूचना मिली थी कि आरोपित हरमनदीप के पाकिस्तान स्थित नशा तस्करों से संबंध हैं और हाल ही में उसे पाकिस्तान से हेरोइन की एक बड़ी खेप मिली है, जिसे वह राम तीर्थ रोड, मोड़ गांव काले के पास डेरा राधा स्वामी, अमृतसर में किसी व्यक्ति तक पहुंचाने जा रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सी.आई. अमृतसर ने खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन शुरू किया और अमृतसर के राम तीर्थ रोड पर एक विशेष पुलिस नाके पर आरोपी हरमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपित से 10 किलो हेरोइन बरामद की गई है।
डीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपित लगातार पाकिस्तान स्थित तस्कर चाचा बावा, जिसने राज्य में अन्य जगहों पर आपूर्ति करने के लिए अटारी क्षेत्र में ड्रोन के जरिए हेरोइन की खेप भेजी थी, के सीधे संपर्क में था। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की कड़ियां जोड़ने और इस नशा तस्करी रैकेट में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले दिनों में और नशीले पदार्थों की बरामदगी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। इस संबंध में पुलिस थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एस.एस.ओ.सी.) अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद : युवती सहित तीन युवक ग्रिफतार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने एक होडां सिटी कार स्वार युवती सहित तीन को 510 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद कर तीनों को ग्रिफतार कर लिया। गढ़शंकर थाने में तैनात सब इंस्पेकटर कुलदीप सिंह के नेतृत्व...
article-image
पंजाब

सरहद पार अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ : अमृतसर से दो गिरफ्तार, छह आधुनिक हथियार बरामद

एएम नाथ। अमृतसर : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने की मुहिम के दौरान अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पाकिस्तान आधारित...
article-image
पंजाब

काग्रेस सरकार के समय जिन सडक़ों के निर्माण के लिए ग्रांटें जारी हो चुकी थी उन्हें अव तक क्यों नहीं बनाया – पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर । काग्रेस सरकार दुारा जिन सडक़ों को बनाने की मंजूरी देकर बनाने के लिए ग्रांटें जारी कर दी थी और अव उन सडक़ों को बनाने के ड्रामे कर आम आदमी पार्टी की सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!