बिगड़ेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम : 24 घंटे में होगी बर्फबारी, चार जगह माइनस में तापमान

by
एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद सोमवार को मौसम खुल गया लेकिन शीतलहर का असर अब भी जारी है। शिमला और मनाली सहित कई इलाकों में धूप खिलने से जनजीवन को थोड़ी राहत जरूर मिली मगर ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के कारण यातायात अब भी प्रभावित है।
प्रशासन द्वारा सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन फिसलन के कारण कई जगह लंबा जाम लग रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहेगी।
शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे नारकंडा में शुक्रवार को बहाल कर दिया गया, जबकि शिमला-चौपाल मुख्य मार्ग को भी खिड़की के पास खोल दिया गया है। हालांकि चौपाल उपमंडल में कई सड़कें अब भी बंद हैं। अप्पर शिमला के कई क्षेत्रों में बर्फबारी से सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। शिमला में कुफरी-फागु सड़क यातायात के लिए खुल गई है। लेकिन फिसलन के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
लाहौल-स्पीति जिले की लाहौल घाटी में भी बर्फबारी के बाद मौसम साफ हो गया है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने घाटी के भीतर मुख्य सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। मनाली और आसपास के क्षेत्रों में भी बर्फबारी का दौर थम गया है, लेकिन तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
चार जगह माइनस में तापमान
प्रदेश में बर्फबारी के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। जनजातीय क्षेत्रों में पारा माइनस में पहुंच गया है। सोमवार को ताबो में न्यूनतम तापमान -11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में -7.2, केलांग में -5.8, कल्पा में -3.5, सराहन में 1.7, शिमला में 3.4 और धर्मशाला में 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में यानी 22 फरवरी को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि 23 और 24 फरवरी को पूरे राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन 25 से 27 फरवरी के बीच एक बार फिर बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
बीते 24 घंटों में भारी बर्फबारी और बारिश
प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी और बारिश दर्ज की गई। गोंदला में सबसे अधिक 42 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई, जबकि केलांग में 36, कुकुमसेरी में 24, जोत में 16 और खदराला में 15 सेंटीमीटर बर्फ गिरी। वहीं मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जोरदार बारिश हुई। नगरोटा बंगवा में 56 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई,जबकि घुमरूर में 44, चंबा में 42, सलूणी में 36, तीसा में 35, सियोबाग में 29 और कांगड़ा में 28 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन नहीं, व्यवस्था बर्बाद कर रही है सुख्खू सरकार : डॉ. जनक राज

हिमाचल की शिक्षा व्यवस्था ICU में, क्या पढ़ेगा प्रदेश, क्या बनेगा भविष्य? एएम नाथ। चम्बा : भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि प्रदेश सरकार के ‘व्यवस्था परिवर्तन’ के खोखले नारे अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों को बेहतरीन परिवहन सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार बचनबद्ध: मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। सोलन : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को समयबद्ध एवं गुणवत्तायुक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक ने सीएम योगी को दी धमकी, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया ग्रिफ्तार

यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ को धमकी देने वाले युवक शमीम उर्फ बबलू की गिरफ्तारी के लिए प्रयागराज पुलिस की पुलिस ने ग्रिफ्तार कर लिया है । जानकारी के मुताबिक, आरोपी शमीम प्रयागराज के...
article-image
पंजाब

Statue of Guru Ravidas Installed

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.12 : A holy statue of Guru Ravidas Maharaj was ceremoniously installed at his historic taposthali, Sachkhand Begumpura Satsang Shri Charanchoh Khuralgarh Sahib, where devotees gathered in large numbers to offer prayers and...
Translate »
error: Content is protected !!