शादी में जश्न के दौरान सरपंच के पति को लगी गोली,मौत : फिर भी फायरिंग करता रहा शख्स, 

by
गोराया : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। शादी में जश्न के दौरान फायरिंग हुई। गोली लगने से सरपंच का पति डीजे फ्लोर पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद भी शख्स फायरिंग करता रहा।इस घटना को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
गोराया थाना क्षेत्र स्थित गांव चक देशराज में घटी, जहां ग्राम पंचायत के मुखिया के घर पर शादी समारोह का जश्न चल रहा था। इस दौरान लोग डीजे फ्लोर पर डांस कर रहे थे, तभी एक शख्स ने फायरिंग की। एक गोली सरपंच के पति परमजीत सिंह को लगी, जिससे वह लड़खड़ाकर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी जान चली गई।
इसके बाद लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस को मामले की जानकारी लगी और जांच शुरू कर दी। वीडियो में फायरिंग कर रहे शख्स की पुलिस तलाश कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंत्री पद छीन लो, गाड़ी भी ले लो…अनिल विज के बढ़ते जा रहे बागी तेवर, क्यों सीएम नायब सैनी से इतने खफा

हरियाणा के सीनियर मिनिस्टर अनिल विज अपने आक्रामक तेवरों और बेबाक बयानबाजी के लिए जाने जाते हैं। पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर से लेकर मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक से वह कई मुद्दों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करारी हार को सही ठहरा भ्रम पैदा कर रहे डोनाल्ड ट्रंप : पायलट के बचाए जाने पर ईरान का पलटवार

ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी ने रविवार को दावा किया कि दक्षिणी इस्फहान में अमेरिका को करारी हार का सामना करना पड़ा। यह दावा उन्होंने तब किया जब राष्ट्रपति...
article-image
पंजाब

जिला मजिस्ट्रेट ने 30 अप्रैल तक सिनेमा घरों, बार, जिम, कोचिंग सेंटरों व स्पोर्ट कांप्लेक्स बंद करने के दिए आदेश

विवाह व अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा व्यक्तियों के एकत्रीकरण पर पाबंदी रेस्टोरेंट व होटल रहेंगे बंद, सिर्फ होम डिलीवरी/घर ले जाने की अनुमति होशियारपुर :   जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर अपनीत रियात ने जिले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी के दौरे से एक दिन पहले जालंधर में बम धमाके की धमकी… सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

जालंधर :   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे से ठीक एक दिन पहले जालंधर में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। शहर के चार प्रमुख स्कूलों को बम धमाके से...
Translate »
error: Content is protected !!