युवा वर्ग व आने वाली पीढ़ियों को अपनी संस्कृति से जोड़ना हमारा फर्ज: रमेश अरोड़ा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अरोड़ा महासभा होशियारपुर की तरफ से महा शिवरात्रि के उपलक्ष्य में प्रधान रमेश अरोड़ा की अध्यक्षता में धण्टा घर के समीप लंगर लगाया गया व शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रान्तीय अध्यक्ष कमलजीत सेतिया भी उपस्थित थे, उन्होने कहा कि हम सभी को अपने आपसी त्योहार मिल जुल कर मनाने चाहिए।
इस अवसर पर प्रधान रमेश अरोड़ा व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने कहा कि उन्हे यह देख कर खुशी होती है कि हमारे युवा व आने वाली पीढ़ियों तक हमारी संस्कृति पहुंच रही है व इसके लिए हमारे समाज के प्रौढ़ वर्ग प्रत्येक त्योहार को अपनी संस्कृति अनुसार मनाते हैं ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी इसकी प्रेरणा मिल सके। इस अवसर पर संजीव अरोड़ा, प्रधान रमेश अरोड़ा, रवि मनोचा, गुलशन अरोड़ा, दविन्द्र अरोड़ा, जतिन अरोड़ा, सुरेश अरोड़ा, जतिन, रिक्की अरोड़ा, पंकज अरोड़ा, बौबी अरोड़ा, कमल व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेव पार्टी करने पहुंची पुरुष मित्रों के साथ 70 लड़कियां : पुलिस ने पकड़ा तो हुआ वो जो कोई सोच्च भी नहीं सकता

जयपुर : दिल्ली रोड पर लबाना में पकड़ी गई रेव पार्टी में भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जयपुर ग्रामीण पुलिस ने रेव पार्टी में 150 लोगों को पकड़ा था, इनमें 70 लड़कियां थीं।...
article-image
पंजाब

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने तहसील कांप्लेक्स में किया पब्लिक हैल्प सैंटर का उद्घाटन : मुख्य मंत्री पंजाब के निर्देशों पर तहसील कांप्लेक्स में खोला गया है पब्लिक हैल्प सैंटर

होशियारपुर, 01 जनवरी:   डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा की ओर से आज तहसील कांप्लेक्स होशियारपुर में पब्लिक हैल्प सैंटर का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित कर दिया गया है। डिप्टी...
पंजाब

नवांशहर जिले के 25 लाख की लागत से 18 प्राईमरी हैल्थ सैंटर अपग्रेड हो बनेंगे आम आदमी क्लीनिक, 26 जनवरी से होंगे शुरू

नवांशहर। पंजाब की भगवंत मान सरकार के आदेशों अनुसार जिला सेहत विभाग जिले में 18 और आम आदमी क्लीनिक बनाने के लिए प्रयासरत है। जिसकी शुरुआत आने वाली 26 जनवरी को की जाएगी। ये...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालकनाथ मंदिर मार्ग से मीट-शराब की दुकानें हटाने की मांग, सांसद अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खू को लिखा पत्र

हमीरपुर : हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने शाहतलाई स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ मंदिर के मुख्य मार्ग से मीट और शराब की दुकानों को हटाने की मांग उठाई है। इस संबंध...
Translate »
error: Content is protected !!