टाहलीवाल पेट्रोल पंप में 60 हजार की लूट का मामला : दोनों आरोपी पंजाब के गढ़शंकर से ग्रिफ्तार

by

रोहित जसवाल : टाहलीवाल । पंजाब के 2 युवकों दुआरा शनिवार को टाहलीवाल में पेट्रोल पंप से 60 हजार की लूट को अंजाम दिया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने  पंजाब के गढ़शंकर से ग्रिफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान मनप्रीत निवासी गढ़शंकर होशियारपुर और दलविंदर सिंह निवासी नवांशहर, पंजाब के तौर पर हुई।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक चिट्टे के आदी हैं। नशे के लिए पंजाब में भी कई वारदातें कर चुके हैं। पंजाब पुलिस के रिकॉर्ड में दोनों आरोपी वांटेड हैं। एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि आरोपियों को नशे की लत है। संभवतः नशे की पूर्ति के लिए ही आरोपियों ने टाहलीवाल पेट्रोल पंप में लूट की वारदात को अंजाम दिया। एसएचओ टाहलीवाल के नेतृत्व में पंजाब गई टीम ने जांच को आगे बढ़ाया। सड़कों के आसपास लगे कैमरों की जांच की। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि वारदात के दिन पेट्रोल पंप के पास एक कार पहले तीन घंटे खड़ी रही। आरोपियों ने पहले पेट्रोल पंप की रैकी की। कार के वहां से जाने के तीन घंटे बाद वारदात को अंजाम दिया गया।

एसपी राकेश कुमार ने कहा कि कार को संदिग्ध मानकर जब उससे जुड़ी जानकारियां जुटाई गईं तो पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पंजाब पुलिस के सहयोग से मंगलवार रात को दोनों आरोपी पकड़ लिए गए। उन्होंने कहा कि पंजाब में दोनों आरोपियों के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

क्या है मामला
गत शनिवार को तड़के दो नकाबपोश लुटेरे बाइक पर सवार होकर टाहलीवाल स्थित पेट्रोल पंप में आए। उन्होंने पंप में तैनात कर्मियों से पेट्रोल डालने को कहा। जैसे ही एक कर्मचारी पेट्रोल डालने के लिए कमरे से बाहर निकला, आरोपियों में से एक कमरे में घुसकर दो अन्य कर्मचारियों पर वार करने लगा।

कर्मचारी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दूसरा बाइक सवार भी कमरे की ओर बढ़ा और तलवार से वार कर कांच का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद दोनों आरोपियों के कर्मचारियों पर दराट और तलवार से वार किए। हमले में दो कर्मचारी घायल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने कर्मचारियों से करीब 60000 रुपये का कैश लूटा और मौके से भाग गए। कर्मचारी किसी को फोन न करें, इसके लिए आरोपियों ने चालाकी से उनके फोन छीने और कुछ दूर आगे फेंक दिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में मौसम विभाग द्वारा दी गई आंधी और बारिश की चेतावनी

चंडीगढ़ :   पंजाब के मौसम को लेकर एक अहम खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा है कि उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा। आज...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिमला में दुनिया का दूसरा, भारत और एशिया का पहला 15 स्टेशनों को जोड़ने वाला 13.79 किलोमीटर लंबा रज्जु मार्ग बनेगा : रज्जुमार्ग रोव वे द्वारा नवीन शहरी परिवहन पर सिंपोजियम होटल होलीडे होम में आयोजित – मुकेश अग्निहोत्री

 उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत शिमला 31जुलाई – रोप वे की दुनिया में हिमाचल ने अपने कदम तेजी से बढ़ाना शुरू कर दिए है। शिमला में 1734.40 करोड़ की लागत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बैंक खातों में पड़े 21 करोड़ फ्रीज : 1 डॉक्टर, 22 नशामुक्ति केंद्र, ड्रग्स की हेराफेरी पर ईडी का एक्शन

चंडीगढ़: पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई समाने आई है। ईडी ने ड्रग्स की गलत बिक्री के मामले में 21 करोड़ रुपये की राशि को बैंक खातों में फ्रीज कर दिया है।...
article-image
पंजाब

गांव धमाई व गढ़शंकर की टीमों का फाइनल में प्रवेश , 12वां शहीद-ए-आजम भगत सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट का चौथा दिन-

गढ़शंकर :शहीद -ए-आजम स. भगत सिंह फुटबॉल क्लब गढ़शंकर द्वारा एक्स सर्विसमैन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट गढ़शंकर के सहयोग से किसान संघर्ष के शहीद किसानों को समर्पित सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!