खुलासा- मामी के खाते से भांजे ने उड़ा दिए लाखों : पत्नी को ट्रांसफर किया पेंशन का पैसा

by
एएम नाथ।  शिमला। राजधानी शिमला में सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त एक महिला के साथ उसके भांजे की ओर से साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस थाना ढली में भांजे के विरुद्ध शिकायत दी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
शिमला जिले के जुन्गा निवासी पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि भांजे रुपिन कुमार ने उसके खाते से पेंशन के साढ़े तीन लाख रुपये अपनी पत्नी के खाते में हस्तांतरित कर दिए हैं।
  रुपिन लंबे समय से मेरे साथ ही रह रहा था जिससे उसे उसके बैंकिंग विवरण की पूरी जानकारी थी। इसका पता तब चला जब बैंक स्टेटमेंट निकाली। उसने भांजे से खाते से राशि ट्रांसफर होने के बारे में पूछा तो वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
               पुलिस थाना ढली के एसएचओ विरोचन नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रुपिन कुमार ने यह धोखाधड़ी किस तरह अंजाम दी। क्या उसने पीड़िता की बैंकिंग डिटेल का दुरुपयोग किया या फिर किसी साइबर माध्यम से खाते से पैसा निकाला। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस धोखाधड़ी में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांटेदार तार तथा जालेदार तार से बाडबंदी के लिए कृषि विभाग जिला चंबा में 70% अनुदान उपलव्ध : उप कृषि निदेशक

एएम नाथ। चम्बा  :  जंगली जानवरों तथा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए किसान  कृषि विभाग के माध्यम से 70% अनुदान पर अपने खेतों की बाडबंदी कर सकते हैं I कृषि विभाग जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 सितंबर तक जिला ऊना के सभी बड़े प्रोजेक्ट का कार्य करें पूराः सत्ती

जिला ऊना में विभिन्न विकास परियोजनाओं पर सतपाल सिंह सत्ती ने अधिकारियों के साथ की चर्चा ऊना :27 अगस्तः छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने जिला ऊना के सभी बड़ी विकास...
article-image
पंजाब

हाईकोर्ट ने सरकार को फैसला लेने को कहा : राघव चड्‌ढा को एडवाइजरी कमेटी चेयरमैन बनाने को हाइकोर्ट में दी गईं थी चुनौती

चंड़ीगढ़ । राघव चड्‌ढा के खिलाफ दायर याचिका का पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने निपटारा कर दिया है। चड्‌ढा को सरकार की एडवाइजरी कमेटी का चेयरमैन बनाने को हाइकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट...
article-image
पंजाब

विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर की दामिनी कॉमर्स तथा संजना आर्ट्स में रहीं प्रथम

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के नतीजों में विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। परिणाम में कॉमर्स स्ट्रीम की दामिनी ने 93.4% अंक...
Translate »
error: Content is protected !!