हिमाचल घूमना अब होगा महंगा ! …..1 अप्रैल से बढ़ेगा टोल बैरियर शुल्क

by
हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं या फिर घूमने के लिए हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे हैं, तो पहले इस खबर को एक बार पढ़ लीजिए।  दरअसल, एक अप्रैल से दूसरे राज्यों से हिमाचल में वाहनों का प्रवेश महंगा होने वाला है।
निजी वाहनों पर टोल बैरियर शुल्क में 10 रुपये और अन्य वाहनों पर 20 रुपये की वृद्धि होगी. वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए टोल बैरियरों पर 24 घंटे प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया गया है. निजी वाहन चालकों को 60 रुपये की जगह 70 रुपये शुल्क देना होगा।
भारी मालवाहक वाहनों के लिए भी बढ़ेगा शुल्क 
वहीं, भारी मालवाहक वाहनों को अब 550 रुपये के स्थान पर 570 रुपये देने होंगे. 6 से 12 सीटों वाले यात्री वाहनों को 110 रुपये और 12 से ज्यादा सीटों वाले वाहनों को 180 रुपये देने होंगे. कर एवं आबकारी विभाग ने राज्य के 55 टोल बैरियरों के लिए प्रवेश शुल्क दरें तय कर दी हैं. अब माल वाहन श्रेणी में 250 क्विंटल या इससे ज्यादा वजन वाले वाहनों को राज्य में एंट्री के लिए 720 रुपये का शुल्क देना होगा।
भारी वाहनों पर कितनी शुल्क वसूली?
ये शुल्क हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत वाहनों के साथ अन्य राज्यों के नंबर वाले भारी मालवाहक वाहनों से भी वसूला जाएगा। राज्य के मालवाहक वाहनों के लिए प्रवेश शुल्क में कोई छूट नहीं है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित प्रवेश शुल्क के आधार पर त्रैमासिक एवं वार्षिक पास बनाए जाएंगे. अब 120 से 250 क्विंटल वजन वाले भारी मालवाहक वाहनों से 570 रुपये, 90 से 120 क्विंटल तक 320 रुपये, 20 से 90 क्विंटल तक 170 रुपये, 20 क्विंटल से कम वजन वाले छोटे मालवाहक वाहनों से 130 रुपये और निजी या सार्वजनिक ट्रैक्टरों से 70 रुपये शुल्क लिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाथपा-झाकड़ी विद्युत परियोजना से प्रभावित भूमिहीन लोगों को एक माह के भीतर प्रदान करें भूमि का मालिकाना हक – जगत सिंह नेगी

राजस्व मंत्री की अध्यक्षता में नाथपा झाकड़ी व बसपा जल विद्युत परियोजना पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन सलाहकार समिति की राज्य स्तरीय बैठक रामपुर में आयोजित* एएम नाथ। शिमला 07 अगस्त – एसजेवीएनएल जल विद्युत परियोजना...
article-image
पंजाब

जेल में बंद बंदी सिंघो और पॉलिटिकल एक्टिविस्ट की रिहाई के लिए तीन घंटे टोल प्लाजा किया फ्री

बलाचौर, 12 जनवरी : नेशनल जस्टिस फ्रंट की तरफ से जेल में बंद बंदी सिंघो और पॉलिटिकल एक्टिविस्ट की रिहाई के लिए देश भर के टोल प्लाजा फ्री करने की अपील के साथ एकजुटता...
article-image
पंजाब

Quantum Paper Mill’s Pollution:

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 28 :  Residents of Saila Khurd, along with various social organizations and village panchayats, have submitted a formal complaint to Khanna, demanding a permanent solution to pollution allegedly caused by Quantum Paper...
article-image
पंजाब

पंजाब में अब गैंगस्टर्स की ऑनलाइन भर्ती : फेसबुक पर पोस्ट लिखकर व्हाट्सऐप नंबर जारी

लुधियाना : पंजाब पुलिस एक तरफ गैंगस्टरवाद खत्म करने के दावे कर रही है। दूसरी तरफ पंजाब में अब गैंगस्टर्स की ऑनलाइन भर्ती हो रही है। युवाओं को अपने गैंग के साथ जोड़ने के...
Translate »
error: Content is protected !!