पुलिस पर फायरिंग – पुलिस छापेमारी गई थी करने : पुलिस अधिकारी घायल , एक आरोपी अरेस्ट- बाकी आरोपी भागने में सफल

by
श्री गोइंदवाल साहिब :  छापेमारी करने गई श्री गोइंदवाल साहिब पुलिस पार्टी पर आरोपियों ने सीधे फायरिंग कर दी जिससे हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। जिसमें एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया।  उल्लेखनीय है कि इस हमले के बावजूद श्री गोइंदवाल साहिब पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है, जबकि बाकी आरोपी भागने में सफल हो गए।
डीएसपी गोइंदवाल साहिब अतुल सोनी ने बताया कि 25 फरवरी को थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने हरदेव सिंह पुत्र बलकार सिंह को 20 ग्राम हेरोइन के साथ अरेस्ट किया था। पूछताछ में पता चला कि वह यह हेरोइन जोबनजीत सिंह उर्फ राजा पुत्र बलविंदर सिंह निवासी गांव कल्ला से लेकर आया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह पुलिस टीम ने जोबनजीत सिंह को अरेस्ट करने के लिए उसके घर पर छापा मारा।
पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिए गए जोबनजीत सिंह उर्फ राजा ने अपने साथियों के साथ पुलिस पार्टी को छुड़ाने के लिए उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस बीच आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर ईंट-पत्थर भी फेंकना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी गोलियां चलाईं। इस बीच, पुलिस ने तुरंत जोबनजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके बाकी साथी भागने में कामयाब रहे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के हमले में एएसआई सुरजीत सिंह घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि अरेस्ट जोबनजीत सिंह के भाई जगजीत सिंह उर्फ जग्गू को इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह उन आरोपियों में से एक था, जिन्होंने घटनास्थल पर पुलिस पर हमला किया था। इस मौके पर थाना प्रमुख इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह के अलावा अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

देश व्यापी हड़ताल का पंजाब तथा यूटी मुलाजिम-पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट द्वारा पूर्ण समर्थन

गढ़शंकर :  पंजाब सबोर्डिनेट सर्विसिस फेडरेशन इकाई गढ़शंकर की विशेष बैठक सीनियर नेता अमरीक सिंह की अध्यक्षता में गांधी पार्क गढ़शंकर में संपन्न हुई है। बैठक में फेडरेशन के प्रांतीय नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी...
article-image
पंजाब

205 यूनिट रक्तदान : शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी की शहादत को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का गढ़शंकर में आयोजन

गढ़शंकर : उपकार एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी की शहादत को समर्पित वार्षिक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन शहर के बंगा रोड पर स्थित यूको हामा...
article-image
पंजाब

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

– 8 मार्च को लगाई जाने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक केस लगाने के दिए निर्देश होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा  :  ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जौहल...
article-image
पंजाब

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल…. दुकानदार से 1.90 लाख वसूले; 3 गिरफ्तार

रूपनगर। पुलिस ने एक दुकानदार को कथित हनी ट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने और उससे 1 लाख 90 हजार रुपये वसूलने के आरोप में दो महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!