खुम्ब उत्पादन का प्रशिक्षण लेने के लिए ऊना के 40 किसान पालमपुर रवाना: अशोक धीमान

by

ऊना, 25 अक्तूबर: किसानों की आय दोगुनी करने की कवायद को आगे बढ़ाते हुए बागवानी विभाग जिला ऊना के किसानों को चैधरी श्रवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में खुम्ब (मशरूम) की खेती करने और उसके बेहतर रखरखाव के लिए 25 से 29 अक्तूबर तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उपनिदेशक बागवानी विभाग ऊना डॉ अशोक धीमान ने आज 40 किसानों के दल को पालमपुर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि हिमाचल खुम्ब विकास योजना के तहत प्रदेश सरकार किसानों को नकदी फसलों के बेहतर उत्पादन हेतू प्रशिक्षित कर रही है ताकि उनकी आय मे वृद्धि की जा सके।
प्रशिक्षण शिविर का नेतृत्व कर रहे बागवानी विभाग ऊना के विषय विशेषज्ञ डॉ केके भारद्वाज ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान जिला ऊना के किसानों को पालमपुर में मशरूम की खेती से अपनी आय दोगुनी कर रहे प्रगतिशील किसानों से भी रुबरु करवाया जायेगा। इसके अतिरिक्त मशरूम के क्षेत्र में काम कर रहे विशेषज्ञ किसानों को मशरूम की खेती के साथ-साथ उनके औषधीय गुणों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी। जबकि मशरूम के लिए उपयुक्त खाद बनाने की विधि, मशरूम उत्पादन और विपणन के बारे में भी प्रशिक्षण किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जगात खाना-ऊना वाया हंडोला बस सेवा को वीरेंद्र कंवर ने दिखाई हरी झंडी

ऊना, 26 सितंबर: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज जगात खाना से ऊना वाया हंडोला बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कंवर ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती : लॉरेंस बिश्नोई के सोशल मीडिया से डाली पोस्ट गायक गिप्पी ग्रेवाल के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लेते हुए

लॉरेंस बिश्नोई समूह ने शनिवार को कनाडा के वैंकूवर के व्हाइट रॉक इलाके में पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल के आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। फेसबुक पर लॉरेंस बिश्नोई नाम के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मिशन दृष्टि बिलासपुर का पायलट चरण शुरू : 1 सितंबर से पूरे जिले में होगा व्यापक स्क्रीनिंग अभियान

डियारा में 52 बच्चों की हुई आंखों की जांच, 11 बच्चों में दृष्टि संबंधी समस्या मिली एएम नाथ।  बिलासपुर, 18 अगस्त: बच्चों में आंखों से संबंधित समस्याओं की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की सरकार खो चुकी है बहुमत, अपने कर्मों से हुई है उसकी यह स्थिति : जयराम ठाकुर

जनता से लेकर नेता की नज़र में पहले ही गिर चुकी है सरकार हम कांग्रेस सरकार की नाकामी को सिर्फ़ जनता के बीच लेकर गये, बाक़ी हमारा कोई रोल नहीं बीजेपी सुक्खू सरकार द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!