खालसा कालेज गढ़शंकर में बब्बरों की याद में वार्षिक समागम आयोजित 

by
गढ़शंकर, 3 मार्च : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु नानक देव जी, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी तथा श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व तथा बब्बरों की याद में वार्षिक समागम आयोजित किया गया। इस मौके श्रीखंड पाठ साहिब के भोग पश्चात प्रोफेसर राय दीप सिंह की अगवाई में विद्यार्थी परमिंदर सिंह, तथा सनम प्रीत चोपड़ा के जत्थे और छात्रों मानवी, महक, जसप्रीत कौर तथा रजनी के कीर्तनी जत्थे ने संगत को गुरुवाणी कीर्तन से निहाल किया। इस मौके अंतरराष्ट्रीय सिख प्रचारक जानी बलवीर सिंह चंगियाड़ा ने बब्बर दिहाड़े को समर्पित भाषण देते स्टाफ तथा विद्यार्थियों को बब्बर लहर के योद्धाओं की कुर्बानी से अवगत कराया और बब्बर शूरवीरों की कुर्बानियों को याद रखने का संदेश दिया। इस मौके बब्बर लहर के योद्धाओं के परिवारों का प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा तथा सोशल साइंस विभाग मुखी प्रोफेसर लखविंदरजीत कौर द्वारा सम्मान किया गया। प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा ने संबोधित करते पहुंचे मेहमानों तथा संगत का धन्यवाद किया और छात्रों को ऐसे समागम में बढ़चढ़ भाग लेकर शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया। तीन दिवसीय  समागम दौरान विद्यार्थियों ने श्री अखंड पाठ साहिब की सेवा,  लंगर तथा साफ-सफाई की सेवा में उत्साह से भाग लिया। एनएसएस के प्रोग्राम अधिकारी डॉ अरविंदर सिंह अरोड़ा तथा डॉक्टर नरेश कुमार की अगुवाई में वालंटियर्स ने समागम  की गतिविधियों में योगदान डाला। समागम में बब्बर जत्थेदार हरनाम सिंह की दोतरी कुलदीप कौर खटकर पोसी, समाज सेवी अजीत सिंह गिल यूएसए, दारा सिंह छदौड़ी, सूबेदार केवल सिंह भज्जल, राजकुमार सरपंच भज्जल, रणजीत सिंह ढिल्लों, बख्शीश सिंह बैंस, नवजोत सिंह आदि उपस्थित हुए। धार्मिक अध्यापक अमृतपाल सिंह द्वारा मंच संचालन किया गया। इस मौके  समूह  स्टाफ व विद्यार्थी अपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर 38सी में जनसभा को संबोधित किया; लोगों की समस्याएं भी सुनीं

चंडीगढ़, 12 जुलाई: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने वार्ड संख्या 25, सेक्टर 38सी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। सभा का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुप्त नवरात्र के दौरान मां ज्वाला का मनाया जा रहा प्रकटोत्सव : मंदिर को 100 क्वींटल फूलों से गया सजाया

एएम नाथ। ज्वालामुखी : विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आषाढ़ मास शुल्क पक्ष में परंपरानुसार गुप्त नवरात्र के दौरान मां ज्वाला का प्रकटोत्सव मनाया जा रहा है। मां ज्वाला के प्रकटोत्सव के...
article-image
पंजाब

बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध – संजय अवस्थी

एएम नाथ। अर्की : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार वचनबद्ध है। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र के राजकीय...
article-image
पंजाब

श्री गुरु रविदास जी के समानता के संदेश को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए पंजाब सरकार की अनूठी पहल

चंडीगढ़: छह सदियों पहले श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिए गए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता के संदेश को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने तथा उनकी शिक्षाओं के प्रसार के लिए पंजाब सरकार द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!