पहली शिक्षक माँ ‘ एक अनूठी और अभिनव पहल: केवल पठानिया*

by
शाहपुर के 46 प्री नर्सरी स्कूलों के 515 बच्चों को देंगें अपनी ओर से बैग उपहार
शाहपुर,15 मार्च। खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय परिसर शाहपुर में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के अंतर्गत पहली शिक्षक माँ कार्यकम में उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की ।
May be an image of 8 people, child, toy and text
उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में माताओं की अहम भूमिका को लेकर समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए पहली शिक्षक मां कार्यक्रम एक अनूठी और अभिनव पहल है।
उन्होंने कहा कि माँ बच्चे की पहली शिक्षिका की भूमिका निभाती हैं और उनके द्वारा दी गई शिक्षाएँ बच्चों के पूरे जीवन में उनका मार्गदर्शन करती हैं । इस तरह के कार्यक्रमों से जहां माताएं अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर और अधिक सजग होंगीं वहीं सरकारी स्कूलों में बच्चों की एनरोलमेंट बढ़ाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वह बच्चों को गुणात्मक शिक्षा के साथ साथ संस्कारयुक्त शिक्षा भी दें। उन्होंने कहा कि उनका यह प्रयास रहेगा कि शाहपुर विधानसभा के सभी प्राथमिक स्कूल एक ही बीईईओ कार्यालय के अंतर्गत हों ।
May be an image of 2 people, people smiling and temple
उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि सरकारी स्कूलों में एनरोलमेंट बढ़ाने हेतु सहयोग करें ।
उन्होंने शाहपुर के 46 प्री नर्सरी स्कूलों के 515 बच्चों को अपनी ओर से बैग देने की घोषणा की । उन्होंने कार्यक्रम में टीएलएम के तहत बनाए गए विभिन्न मॉडल का निरीक्षण भी किया ।
उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय समयाल ने इस अवसर पर जिला कांगड़ा में विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही गतिविधियों बारे बताया वहीं पर माँ पहली शिक्षक के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
उपनिदेशक क्वालिटी कंट्रोल समग्र शिक्षा कंचन ज्योति ने धन्यवाद करते हुए उपमुख्य सचेतक तथा अन्य आए हुए मेहमानों का धन्यवाद किया एवं आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत जिला में 21 लाख 52 हजार की धनराशि प्रोत्साहन हेतु व्यय की जा रही है ।
खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी शाहपुर मिंटो देवी ने कार्यक्रम में आने पर मुख्यातिथि तथा अन्य आए हुए मेहमानों का स्वागत किया । अराजपत्रित कर्मचारी संघ कांगड़ा के प्रधान राजेंद्र मन्हास ने बीईईओ शाहपुर से संबंधित विभिन्न मांगों को उपमुख्य सचेतक के सम्मुख रखा। इस कार्यक्रम में शाहपुर के 46 प्री नर्सरी स्कूलों के बच्चों की माताओं ने भाग लिया ।
*यह रहे उपस्थित*
नप शाहपुर की अध्यक्ष ऊषा शर्मा,सहायक निदेशक शिक्षा संजय,प्रधानाचार्य रावमापा शाहपुर अनिल जरयाल,अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा,पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, कांग्रेस नेता डीडी शर्मा, जिप सदस्य नीना ठाकुर, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय,पूर्व बीईईओ राजेश राणा, नायब तहसीलदार राजिंद्र पठानिया, पार्षद पुष्पा जरयाल व राजीव पटियाल, सीएचटी दलजीत पठानिया,राकेश कुमार, पंकज मनकोटिया,अध्यापकवर्ग के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नौ विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस ने छह सीटें जीतकर पिछली 40 सीटों को रखा बरकरार : प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए जश्न का माहौल, क्योंकि भाजपा कांग्रेस सरकार को गिराने में रही विफल

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने सोमवार को कांग्रेस के दो और भाजपा के एक विधायक को शपथ दिलाई। नौ विधानसभा उपचुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी ने छह सीटें जीतकर अपनी पिछली 40...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार का शुल्क निर्णय, गरीबों पर बोझ, स्वास्थ्य अधिकार का हनन : डॉ. जनक राज

एएम नाथ। चम्बा : पांगी-भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज का कहना है कि हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है, जिसने राज्य की जनता को आक्रोशित...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजनैतिक विद्वेष की भावना से बंद किया ‘जनमंच’ जैसा जनहितैषी कार्यक्रम : जयराम ठाकुर – बोले, मुख्यमंत्री पर बीजेपी सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं को बंद करने का जुनून सवार

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम ‘जनमंच’ कार्यक्रम ही है बहुत बड़े जनादेश से फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी, हिमाचल में हर बूथ से मिलेगी बीजेपी को बढ़त एएम नाथ। ऊना नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
हिमाचल प्रदेश

12 मार्च को लगेगी लोक अदालत जिला ऊना में : नवकमल

ऊना 28 फरवरी: जिला के सभी न्यायालयों में 12 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना नवकमल ने दी। उन्होंने कहा कि अदालती मामलों...
Translate »
error: Content is protected !!