अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्व सांसद खन्ना ने मातृशक्ति को किया नमन : भारतीय संस्कृति के अनुसार नारी शक्ति को सदैव सम्मान देने की पूर्व सांसद खन्ना ने समाज से की अपील

by

होशियारपुर, 7 मार्च : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति को नमन करते हुए देशवासियों को बधाई दी। खन्ना ने कहा कि नारी शक्ति ने सदैव माता, बहन, बेटी के रूप में हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। खन्ना ने कहा कि हमारे ग्रन्थ इस बात के साक्षी हैं कि भारत में नारी शक्ति का दर्जा सदैव सम्मानजनक रहा है। इतिहास के दो सबसे बड़े युद्ध हुए हैं जिनमेंसे एक प्रभु श्री राम और रावण के बीच हुआ था और दूसरा महाभारत का युद्ध है। यह दोनों युद्ध स्त्री के सम्मान के लिए लड़े गए थे। आज लोगों में पश्चिमी सभ्यता का चलन है जिसके चलते लोग भारतीय संस्कृति से पिछड़ते जा रहे हैं। आज लोग जन्मदिन पर केक पर मोमबत्तियां जलाकर उसे फूंककर बुझाते हैं और जन्मदिन की ख़ुशी मानते हैं परन्तु भारतीय संस्कृति अनुसार मोमबत्तियों को बुझाना किसी भी सूरत में शुभकार्य नहीं है। दूसरी तरफ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जब मोमबत्तियों पर सभी लोग फूंक मारते हैं तो उनकी सांस के द्वारा कई प्रकार के बेक्टेरिया केक पर आ जाते हैं जो कि सेहत के लिए कतई सही नहीं है। खन्ना ने कहा कि यदि हम भारतीय संस्कृति के अनुसार अपने बच्चों के जन्मदिवस या अन्य अवसरों पर कंजक पूजन करें तो यह मातृशक्ति सम्मान होगा और हमें का सही मायनो में पुण्य की प्राप्ति भी होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत भौर पंचायत प्रदर्शनी स्थल में कनैड स्कूल के 50 बच्चों ने लिया भाग स्कूल के बच्चों को बताए गए प्राकृतिक खेती के लाभ

 गोहर। 29जनवरी ,  सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अंतर्गत ग्राम पंचायत भौर में सुभाष पालेकर प्राकृतिक विधि द्वारा लगाये गये प्रदर्शन स्थल को देखने के लिए राजकीय वरिष्ट माध्यमिक स्कूल कनैड के लगभग 50...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

साईकल स्वार को युवक को तेज रफतार टिप्पर दुारा टक्कर मारने से युवक की मौके पर मौत : देर शाम तक पुलिस ने नहीं किया था मामला दर्ज

लोगो ने रात करीव बारह वजे तक जाम लगाकर टिप्पर चालक और मालिक को ग्रिफतार कर मामला दर्ज करने की की मांग गढ़शंकर । गढ़शंकर नंगल रोड़ पर शहर में पेट्रोल पंप के निकट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने तारीफ की : शनिवार को वह एलजी के साथ खड़े आए नजर

नई दिल्ली : बेशक दिल्ली में आप और कांग्रेस गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन इससे पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित इससे खुश नहीं लगते। शुक्रवार को उन्होंने प्रधानमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत : कुलदीप सिंह पठानिया

एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत है। कुलदीप सिंह पठानिया आज 78वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर...
Translate »
error: Content is protected !!