200 किसान हिरासत में, उखाड़ दिए टेंट, सीमा पर इंटरनेट बंद :पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर से प्रदर्शनकारी किसानों को हटाया

by

पंजाब में खनौरी बॉर्डर  पर पुलिस और किसानों के बीच तनातनी जारी है। वहीं, शंभू बॉर्डर पर भी सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद है। इस बीच पुलिस ने कई बड़े किसान नेताओं को हिरासत में लिया है। आज दोपहर मोहाली में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंढेर  को हिरासत में लिया गया, जिसके बाद से ही किसान और जवान अलर्ट हो गए। वहीं, पुलिस द्वारा खनौरी और शंभू बॉर्डर से प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है। किसानों के तंबू और ट्रॉली आदि को भी हटा दिया गया है। खनौरी-शंभू बॉर्डर पर हो रही कार्रवाई का यहां आप अपडेट जान सकते हैं।

शंभू बॉर्डर हुआ साफ

शंभू और खनौरी बॉर्डर पर प्रशासन का एक्शन जारी है। दोनों मोर्चों पर इंटरनेट सेवाएं ठप हैं। मोर्चों के आसपास क्षेत्र में इंटरनेट सेवा भी बंद है। जानकारी के अनुसार, शंभू बॉर्डर बिल्कुल क्लियर हो गया है। किसानों के मंचों पर जेसीबी द्वारा कार्रवाई की गई है।

आज खोल दिया जाएगा बॉर्डर:  पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर पुलिस की कार्रवाई पर पटियाला के SSP नानक सिंह ने कहा, किसान लंबे समय से शंभू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। आज ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने उन्हें उचित चेतावनी देने के बाद इलाके को खाली करा दिया। कुछ लोगों ने घर जाने की इच्छा जताई। इसलिए उन्हें बस में बैठाकर घर भेज दिया गया। इसके अलावा, यहां के ढांचे और वाहनों को हटाया जा रहा है।

एसएसपी ने कहा  पूरी सड़क को साफ कर यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। हरियाणा पुलिस भी अपनी कार्रवाई शुरू करेगी। जैसे ही उनकी तरफ से रास्ता खुलेगा, हाईवे पर आवाजाही फिर से शुरू हो जाएगी। हमें किसी भी तरह का बल प्रयोग करने की जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि कोई विरोध नहीं हुआ। किसानों ने अच्छा सहयोग किया और वे खुद ही बसों में बैठ गए।

‘हमें एक्शन के लिए मजबूर न करें :  डीआईजी पटियाला रेंज मनदीप सिंह ने बॉर्डर से किसानों से हटने की अपील की है। मनदीप सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि माताओं, हमें उम्र भर किसानों पर किसी प्रकार का एक्शन लेने के लिए विवश न करें। मनदीप सिंह ने कहा कि 101 फीसदी खनौरी बॉर्डर से आज प्रदर्शनकारियों को हटा दिया जाएगा। किसी भी प्रकार से टकराव की स्थिति में न पड़े। सरकार का आदेश है कि रास्ते को साफ करवाया जाए, जिसके चलते हाथ जोड़कर सभी से अपील है कि किसान खुद ही मोर्चे को समाप्त कर दें, अन्यथा पुलिस कड़ा एक्शन लेगी। किसी को भी शांति भंग नहीं करने की जाएगी।

किसानों को तुरंत रिहा किया जाए: एडवोकेट धामी :  उधर, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी ने कहा है कि लंबे समय से अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे किसानों को पंजाब सरकार द्वारा धोखे से गिरफ्तार करना देश के अन्नदाता का बड़ा अपमान है। दुखदायी है कि देश की तरक्की, खुशहाली और आर्थिकता में बड़ा हिस्सा डालने वाले किसान आज सरकारों की किसान विरोधी नीतियों से पीड़ित हैं। आज का दिन पंजाब सरकार के लिए अत्यंत शर्मनाक है , जब किसान नेताओं को केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत के बाद धोखे से गिरफ्तार कर लिया गया है। एडवोकेट धामी ने कहा कि क्या सरकारें किसानों से इतना भयभीत हो गई है कि वे किसानों के साथ बातचीत करने में भी असमर्थ हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

आम के हरे भरे 80 वर्ष पुराने पेड़, विश्व पर्यावरण दिवस पर कटे, डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेश अनुसार आम के हरे भरे पेड़ को काटना जुर्म।

माहिलपुर – एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना सक्रमण बीमारी के कारण सहमी हुई है और इससे लोगों को बचाने के सरकारों को लॉक डाउन व कर्फ्यू लगाना पड़ गया था और इस खतरनाक बीमारी...
article-image
पंजाब

Hoshiarpur News : जेजों से माहिलपुर रोड और नंगल से गढ़शंकर रोड पर माइनिंग मटेरियल ले जाने वाले टिप्पर/ट्रकों की आवाजाही शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगी

होशियारपुर, 25 मई : जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए जिले के गांव जेजों से माहिलपुर रोड और नंगल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस कर रही प्रवक्ताओं की तलाश : नेशनल टैलेंट हंट” शुरू, इच्छुक कांग्रेसी 5 जनवरी तक करे online आवेदन : भवानी पठानिया

एएम नाथ। शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किए गए नेशनल टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पार्टी प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर और पब्लिसिटी कोऑर्डिनेटर के चयन...
article-image
पंजाब

पट्टी के जंगल से चोरी की लकड़ी और वाहन जब्त : चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा/9 नवंबर :; मुख्य वन संरक्षक डॉ. संजीव तिवारी और प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) धर्मवीर ढेरू के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए, होशियारपुर वन विभाग की टीम ने पट्टी में सरकारी वन भूमि...
Translate »
error: Content is protected !!