हिमाचल का बजट सत्र शुरू : सुक्खू सरकार की राज्यपाल ने गिनाईं उपलब्धियां

by
एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल ने  कहा कि प्रदेश सरकार के अपने दो साल के शासनकाल में 6 गारंटियों को पूरा कर दिया है। जिनमें ओपीएस की बहाली, महिलाओं को चरणबद्ध ढंग से 1500 यूपीए की सम्मान राशि देना, युवाओं को स्वरोजगार के लिए 680 करोड़ रुपये का फंड शुरू करना, गाय और भैंस के दूध के खरीद मूल्य में वृद्धि और गोबर की खरीद शामिल है।
राज्यपाल ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही है। इसके लिए प्राकृतिक रूप से उगाई गई गेंहू और मक्की के लिए खरीद समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रदेश में लगभग अढ़ाई लाख किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं और उनकी आय में अपेक्षित वृद्धि हुई है।
राज्यपाल ने अपना अभिभाषण शुरू करने से पहले सदन को आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा नशे के खिलाफ अभियान को व्यापक रूप से अपनाने के लिए सभी का आभार जताया। अभिभाषण अभी जारी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सतलुज नदी से युवक का शव बरामद : मशोबरा शिमला ग्रामीण निवासी 9 दिन से था लापता

शिमला : सुन्नी थाना के तहत सतलुज नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ है। नरेश कपूर (36) पुत्र स्व. प्रकाश चंद गांव तलाई, मशोबरा शिमला ग्रामीण निवासी 9 दिन से लापता था।...
राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को मैक्लोडगंज से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया गिरफ्तार

धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज से जम्मू-कश्मीर पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कामगार कल्याण बोर्ड के सभी प्रतिनिधि मजदूरों के कल्याणार्थ टीम के तौर पर करें कार्य – डॉ. शांडिल

कैबिनेट मंत्री ने की हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के निदेशक मंडल की 43वीं बैठक की अध्यक्षता शिमला 22 नवंबर – हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कामगार कल्याण बोर्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजीकृत पुलिस चौकियों को एफआईआर दर्ज करने के लिए अधिकृत किया जाएगा -बोर्डों और निगमों में तैनात किए जाएंगे गृह रक्षकः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू

प्रदेश सरकार पुलिस विभाग के आधुनिकीकरण के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!