विमल नेगी की मौत पर सरकार का चर्चा से भागना हैरानी भरा : जयराम ठाकुर

by

सीबीआई की विश्वसनीयता पर सवाल उठाना विपक्ष का शर्मनाक कृत्य , परिजनों पर सरकार के मंत्रियों ने डाला दबाव
एफआईआर में एक अधिकारी का नाम क्यों नहीं डाल रही है सरकार

एएम नाथ। शिमला :  विधानसभा में प्रश्न काल के पहले नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव लाकर विमल नेगी की मौत पर चर्चा मांगी गई। जिसे अस्वीकार करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने सदन से वाकआउट किया। इस दौरान मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत पर सरकार चर्चा से भाग रही है। इसके साथ ही सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए निष्पक्ष जांच से भी भाग रही है। मुख्यमंत्री इशारे से कहते हैं उन्हें इस विषय पर कुछ नहीं कहना है। सरकार के मंत्री परिजनों पर दबाव डालकर प्रदर्शन खत्म करवाते हैं। देश की सबसे प्रतिष्ठित जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई के बारे में सत्ता पक्ष के मंत्री कह रहे हैं कि उससे जांच क्यों करवानी? इसके साथ ही सीबीआई की निष्ठा और प्रतिष्ठा पर सवाल उठा रहे हैं। विमल नेगी के परिजन और सहकर्मी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। पॉवर कारपोरेशन के उच्च अधिकारियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। और सरकार बड़े संवेदनहीन तरीके से कह रही है कि सीबीआई जांच क्यों करवानी है?
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि परिजनों द्वारा शव को पावर कारपोरेशन के कार्यालय के सामने रखकर प्रदर्शन किया गया। विधानसभा सत्र के बाद हम भी परिजनों से मिलने गए। परिजनों ने कई अधिकारियों पर नाम ले लेकर विमल नेगी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। गलत काम करवाने के लिए दबाव देने का आरोप लगाया। विमल नेगी के सहयोगी उन अधिकारियों पर सवाल उठा रहे हैं। परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई, पुलिस द्वारा जो एफआईआर दर्ज की गई उसमें बड़ी मुश्किल से एक अधिकारी का नाम डाला गया लेकिन दूसरे अधिकारी का नाम नहीं डाला गया। सरकार उस अधिकारी को बचा रही है। आखिर सरकार की ऐसी क्या मजबूरी है जो एक अधिकारी को बचा रही है? इन सवालों के जवाब प्रदेश के लोगों को जानना चाहिए। विमल नेगी की मौत का क्या कारण है, उनकी मौत के जिम्मेदार कौन लोग हैं। यह तथ्य सामने आना जरूरी है। इसीलिए भारतीय जनता पार्टी पहले दिन से ही परिवार की मांग का समर्थन करते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रही थी।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा विमल नेगी की मौत के मामले में चर्चा मांगे जाने के बाद भी चर्चा का अवसर नहीं मिला। सरकार ने भी इस चर्चा का विरोध करते हुए इसे आवश्यक नहीं बताया। आखिर सरकार क्या छुपाना चाह रही है जो इस चर्चा से भाग रही है? यह प्रदेश के एक कर्मठ अधिकारी की मौत का मामला है, जिसका सच बाहर आना चाहिए। इसके साथ ही साथ इस बात से भी पर्दा उठाना चाहिए कि जिन अधिकारियों का विभाग के छोटे से बड़ा हर कर्मचारी और अधिकारी विरोध कर रहा है उन अधिकारियों के खिलाफ सरकार कार्रवाई करने के बजाय उन्हें प्रोत्साहित क्यों कर रही है। ऐसे अधिकारियों को पांच पांच सीनियर को सुपरसीड करके प्रमोशन क्यों दिया जाता है? सरकार की इस कृपा के पीछे आखिर क्या कारण हैं। यह भी प्रदेश के लोगों को जानना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विमल नेगी के मामले में सरकार का रवैया उनके गायब होने वाले दिन से ही बहुत निराशाजनक रहा है। परिजनों के अनुसार विमल को खोजने के लिए पुलिस ने उतने गंभीर प्रयास नहीं किया जितने करने चाहिए। परिजनों को दो-दो बार मुख्यमंत्री के सामने जाकर मदद मांगनी पड़ी। पहले सरकार ने विमल नेगी की तलाश में कोताही बरती और अब उनके परिजनों की मांग को दरकिनार करके उनके साथ नाइंसाफी कर रही है। भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और सदन से सड़क तक इस मुद्दे को उठाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय लवी मेला के समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

शिमला, 14 नवंबर – उपमुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला शिमला के रामपुर उपमंडल में आयोजित किये जा रहे 4 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय लवी मेला 2023 के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

26 अगस्त को भव्य शोभा यात्रा के साथ शुरू होगा राज्य स्तरीय जन्माष्टमी महोत्सव : एसडीएम गुरसिमर सिंह

एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजन की रूपरेखा को लेकर बैठक आयोजित नूरपुर,24 जुलाई। एसडीएम गुरसिमर सिंह की अध्यक्षता में आज मंगलवार को स्थानीय मिनी सचिवालय में ऐतिहासिक श्री बृजराज स्वामी मंदिर में मनाए जाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार तथा एनडीडीबी के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित : दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र ढगवार स्थापित करने के लिए परामर्श सेवाएं प्रदान करेगा एनडीडीबीः मुख्यमंत्री

कांगड़ा : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि जिला कांगड़ा के ढगवार में अत्याधुनिक स्वचालित दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की स्थापना के लिए परामर्श सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अधिकारी जन-जन तक पहुंचायें सरकारी योजनाओं का लाभ : किशोरी लाल

बैजनाथ 13 अगस्त :  प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है। मुख्य संसदीय सचिव एवं बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने...
Translate »
error: Content is protected !!