आप नेता ने प्रेमिका के प्रेम में अंधा होकर पत्नी की हत्या के लिए ठेके पर किया थे हत्यारे हायर :

by

लुधियाना : आम आदमी पार्टी के नेता दुरण प्रेमिका के लिए अपनी  पत्नी की हत्या के लिए ठेके के हत्यारे को हायर किया था। यह  खुलासा आप लुधियाना पुलिस ने किया। लुधियाना पुलिस ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता अनोख मित्तल और उनकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है।

मित्तल पर अपनी पत्नी की हत्या के लिए ठेके पर हत्यारों को बुलाने का आरोप है। इससे पहले, मित्तल ने दावा किया था कि उनके घर में लूट हुई है, जिसमें उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मित्तल और उनकी प्रेमिका शामिल हैं। एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। लुधियाना पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि मित्तल ने अपनी पत्नी लिप्सी उर्फ मानवी की हत्या के लिए ठेके के हत्यारे नियुक्त किए थे, जिसमें उनकी प्रेमिका ने भी मदद की।

चहल के अनुसार, मित्तल ने हत्यारों को अपनी पत्नी की हत्या के लिए 2.5 लाख रुपए देने का वादा किया था, जिसमें से 50 हजार रुपए पहले ही दिए गए थे। हत्या के बाद शेष 2 लाख रुपए देने थे।

पुलिस की जांच से यह भी सामने आया कि यह पहली बार नहीं था जब मित्तल ने अपनी पत्नी की हत्या करने की कोशिश की। इससे पहले भी दो बार उसने अपनी पत्नी को मारने का प्रयास किया था। हत्या का कारण विवाहेतर संबंध थे, क्योंकि मानसी को पता चल गया था कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ संबंध में है। मित्तल को डर था कि पत्नी एक दिन इस बारे में सबको बता देगी, इसलिए उसने हत्या की योजना बनाई।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई गाड़ी को जब्त कर लिया है। हत्या के समय मित्तल की प्रेमिका मौके पर मौजूद नहीं थी, लेकिन पुलिस को संदेह है कि वह इस साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थी।

महिला की हत्या 15 फरवरी की आधी रात को हुई थी। मित्तल ने पुलिस को बताया कि वह और उनकी पत्नी एक रेस्तरां से खाना खाकर लौट रहे थे, जब उन्होंने डेहलों इलाके में शौच के लिए अपनी कार रोकी। इसी दौरान, दूसरी कार में सवार पांच-छह लोगों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला किया और मित्तल को बेहोश कर दिया।

करीब 20 मिनट बाद जब मित्तल को होश आया, तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी हुई थी। अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। हमलावरों ने उनकी कार और पत्नी के गहने भी चुरा लिए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ED का बड़ा एक्शन… उद्योगपति ‘डिजिटल अरेस्ट’ मामले में 5 राज्यों के 11 ठिकानों पर रेड, महिला गिरफ्तार

ED की जालंधर जोनल टीम ने लुधियाना के उद्योगपति को डिजिटल अरेस्ट करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. ED ने 22 दिसंबर 2025 को पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और असम में कुल...
article-image
पंजाब

पंजाब में अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 1.5 किलो सहित दो गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब की एसएएस नगर (मोहाली) पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है और दो लोगों को डेढ़ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की भेंट : केंद्र सरकार से त्वरित वित्तीय सहायता प्रदान करने का कियाआग्रह

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ने हाल ही में राज्य में भारी बारिश एवं बाढ़ से हुई भारी क्षति के बारे में प्रधानमंत्री को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि राज्य में भारी बारिश से सड़कों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हनीमून पर गए नवविवाहित जोड़े की कार का एक्सीडेंट : पति की मौत, कीरतपुर में गाड़ी के उड़े चिथड़े

एएम नाथ। कीरतपुर साहिब/ चंडीगढ़ :  मनाली नेशनल हाइवे पर रविवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। कीरतपुर साहिब में हुए इस सड़क हादसे में नवविवाहित दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। शादी के बाद घूमने...
Translate »
error: Content is protected !!