कट्टर बेईमान मान सरकार के राज में भ्रष्ट अधिकारियों की चांदी–भाजपा

by

केंद्रीय फंड का दुरुपयोग करने के विरोध में सड़कों पर उतरेगी भाजपा

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  पिछले दिनों मीडिया द्वारा एक अकाउंटेंट को बीडीपीओ का एडिशनल चार्ज देकर केंद्रीय फंड के गबन करने मामला उजागर किया गया था जिसके खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है।पंजाब के पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल,भाजपा जिला निपुण शर्मा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधानसभा कन्वीनर सोहन सिंह ठंडल ने बताया कि ब्लॉक माहिलपुर,समेत बाकी ब्लाकों में केंद्रीय फंड को डकारने के लिए जिस तरह से गुरदासपुर से भ्रष्टाचार के मामले में फसा अकाउंटेंट सुखजिंदर सिंह आरोपी है, उसे सुनियोजित तरीके से यहां लाया गया है और उसे बीडीपीओ का अतिरिक्त चार्ज दे दिया।उसके बाद उसने जो विभाग में केंद्रीय फंड का गबन किया वो सबके सामने है।यह घोटाला अकेले इस सरकारी अधिकारी का नहीं है इसके पीछे सत्ता सुख भोग रहे कई आप नेताओं का भी आशीर्वाद इस आरोपी को मिला हुआ है।जिसके कारण आज तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।इस घोटाले में किसी बड़ी साजिश की बू आ रही है।
जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि कट्टर बेईमान आप नेताओं के आशीर्वाद से ऐसे सरकारी अधिकारी केन्द्रीय फंडों में हेरा–फेरी करके केन्द्र सरकार को यहां करोड़ों का चूना लगा रहे है वहीं पंजाब की जनता का हक भी खाने से परहेज़ नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि हैरानी की बात तो यह है कि मामला सामने आने के इतने दिनों बाद भी आज तक भी इस आरोपी की गहनता से जांच नहीं की गई है ना ही इसे अभी तक गिरफ्तार किया गया है। ऐसे हालातों में पंजाब की कट्टर बेईमान से निष्पक्ष जांच की कोई उम्मीद नहीं बची है।इस लिए मांग करते है कि केंद्र सरकार अपनी किसी भी एजेंसी से इस मामले की गहनता से जांच करवाएं।ताकि इस अधिकारी के साथ साथ बड़े–बड़े मगरमच्छ जिनका ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण प्राप्त है उनका सच भी पंजाब की जनता के सामने आ सके। इस मामले के खिलाफ भाजपा सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी।इस मौके जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष अवतार सिंह डांडिया,संजीव कुमार पंचनंगला,अवतार सिंह कंग, डा परमिंदर सूद, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 268 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

नेरवा, 10 मार्च  :  पुलिस ने नेरवा पुलिस थाना के अंतर्गत इलाके में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो युवकों को 268 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। ...
article-image
पंजाब

आपदा प्रभावितों के लिए अविलंब विशेष राहत पैकेज जारी करे सरकार : जयराम ठाकुर

आपदा के 24 दिन बाद भी कोई विशेष राहत पैकेज की घोषणा क्यों नहीं, पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति के डैमेज प्रोजेक्ट की डीपीआर जल्दी हो तैयार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें खोलने का काम...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल श्री खुरालगढ़ साहिब में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

गढ़शंकर। सरकारी हाई स्कूल श्री खुरालगढ़ साहिब में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वजारोहण की रस्म सूबेदार बख्शीस सिंह, मास्टर करनैल सिंह, सरपंच रणजीत...
article-image
पंजाब

किशोर अवस्था में  बच्चों के विकास के लिए अध्यापक किस तरह भूमिका अदा कर सकते हे के बारे में पद्दी सूरा सिंह के सरकारी स्कूल में तहसील स्तर का अडोलसेंस प्रोग्राम आयोजित

गढ़शंकर :  गांव पद्दी सूरा सिंह के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल में किशोर अवस्था में  बच्चों के विकास के लिए अध्यापक किस तरह भूमिका अदा कर सकते हे के बारे में जागरूक करने...
Translate »
error: Content is protected !!