नेशनल पब्लिक स्कूल गढ़ी मट्टों  के रत्नेश ने मेरिट में 12वां स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया 

by
गढ़शंकर, 5 अप्रैल: नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी मट्टों के विद्यार्थी रत्नेश कुमार राजू ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किये आठवीं के परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.17 फ़ीसदी अंक प्राप्त कर बोर्ड द्वारा जारी किए मेरिट सूची में 12वां रैंक प्राप्त कर स्कूल, अपना व अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया। जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल सतनाम सिंह ने बताया कि स्कूल के कुल 32 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और सभी विद्यार्थी शानदार अंक लेकर पास हुए। जहां स्कूल में रत्नेश कुमार राजू ने प्रथम तथा राज्य की मेरिट सूची में 12वां  रैंक प्राप्त किया वहीं हरमनप्रीत सिंह ने कक्षा में द्वितीय और कोमल कौर, रवि कुमार तथा प्रभजोत सिंह ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल सतनाम सिंह ने विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों को बधाई देते शानदार परिणाम का श्रेय मेहनती अध्यापकों तथा विद्यार्थियों को दिया। इस मौके पर विद्यार्थियों का मुंह मीठा करवाते हुए आगे से और परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आस्ट्रेलियन एंबैसी को शगनप्रीत सिंह का वीजा रद्द करने एवं उसे डिपोर्ट करने के लिए कहा

मोहाली : 28 जुलाई विक्की मिढूखेड़ा कत्ल कांड मामले में मोहाली पुलिस ने आस्ट्रेलियन एंबैसी को शगनप्रीत सिंह का वीजा रद्द करने एवं उसे डिपोर्ट करने के लिए कहा है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी विवेकशील...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करारी हार को सही ठहरा भ्रम पैदा कर रहे डोनाल्ड ट्रंप : पायलट के बचाए जाने पर ईरान का पलटवार

ईरान के खातम अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फागरी ने रविवार को दावा किया कि दक्षिणी इस्फहान में अमेरिका को करारी हार का सामना करना पड़ा। यह दावा उन्होंने तब किया जब राष्ट्रपति...
article-image
पंजाब

कंवर अस्पताल में नेत्रदान जागरूकता शिविर का आयोजन, सोसाइटी द्वारा अब तक 4148 कार्निया ब्लाइंडनेस से पीड़ितो को दी रौशनी:- संजीव अरोड़ा

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी की ओर से प्रधान जे. बी. बहल के नेतृत्व में कंवर अस्पताल फतेहगढ़ रोड पर नेत्रदान जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें आंखों...
article-image
पंजाब

रेप केस में आया नाम, पुलिस हिरासत से भागा : अव ऑस्ट्रेलिया कैसे पहुंचा AAP विधायक ? पंजाब में मचा सियासी तूफान

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर से बड़ा विवाद देखने को मिल रहा है. जहां, आम आदमी पार्टी के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा पर रेप, धोखाधड़ी और धमकी के गंभीर आरोप...
Translate »
error: Content is protected !!