एसडीएम को फोन पर धमकाया, पुलिस से मांगी सुरक्षा

by
एएम नाथ। मंडी : :  एसडीएम पधर ने एक व्यक्ति पर मोबाइल पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। एसडीएम ने पुलिस थाना पधर में शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मांगी है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को कार्यालय में एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि वह कोटली से है और नशामुक्त भारत पर जिला स्तरीय किसान मेला पधर में प्रस्तुति देना चाहता है। एसडीएम ने उन्हें आवेदन करने को कहा। शुक्रवार को वह कार्यालय में काम कर रहे थे। डलाह के पूर्व प्रधान केहर सिंह ठाकुर और रिटायर्ड नायब तहसीलदार बुद्धि सिंह से मेले के संदर्भ में बात कर रहे थे। उन्हें दोबारा इसी व्यक्ति का फोन आया।
बताया कि मेला के संबंध में आपसे बात हो चुकी है। वह कार्यालय में काम से व्यस्त हैं। समय आने पर आवेदन पर विचार किया जाएगा। आरोप लगाया कि इस बीच व्यक्ति ने उन्हें फोन पर धमकी दी कि तू एसडीएम है तो क्या हुआ, मैं तुम्हें कार्यालय में आकर ठोक दूंगा। एसडीएम ने कहा कि व्यक्ति बार-बार फोन करके परेशान करने लगा। उधर, एसडीएम ने कहा कि उन्हें जान का खतरा है। आरोप लगाया कि यह व्यक्ति किसान मेला पधर की गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है। उन्हें सरकारी कार्य करने में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई करने के साथ पुलिस सुरक्षा की मांग उठाई है। उधर, थाना प्रभारी सौरभकुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लोगों ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने आधिकारिक निवास ओक ओवर में मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और बड़ी संख्या में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिंदगी को हां, नशे को ना: नशे के खिलाफ जागरुकता के लिए आयोजित वॉकथान में होशियारपुर वासियों ने लिया उत्साह से भाग

नशे से बचाने के लिए जागरुकता के साथ-साथ जिला प्रशासन की ओर से दी जा रही नि:शुल्क की सुविधा: डिप्टी कमिश्नर – होशियारपुर पुलिस नशे के मुकम्मल खात्मे के लिए वचनबद्ध: एस.एस.पी – विद्यार्थियों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्मशानघाट के पास मिली 25 साल के युवक की लाश, मौके से सिरिंज बरामद – हिमाचल प्रदेश में 81 दिन में चिट्टे से 14वीं मौत

नाहन :  हिमाचल प्रदेश में अब 81 दिन में 14वीं मौत रिपोर्ट हुई है. सिरमौर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मौके से कुछ सिरिंज भी बरामद की गई है। फिलहाल,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘वसुधैव कुटुम्बकम’ विश्व को भारत का शाश्वत संदेश हैः राज्यपाल

राज्यपाल शिमला में शिव-शक्ति महाकथा में हुए शामिल,  भारत की सांस्कृतिक विरासत राष्ट्रीय प्रगति का मजबूत आधार एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज शिमला में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!