अस्पतालों में पर्ची बनाने के लिए शुल्क लगाने का तर्क हास्यास्पद -विमल नेगी के मौत की जांच में आरोपित किसकी शह पर पूछताछ से करते रहे किनारा : जय राम ठाकुर

by
 दिल्ली में आयोजित ‘अंबेडकर सम्मान समारोह में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष’
एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की स्थिति बहुत हास्यास्पद हो गई है। जनता पर महंगाई का बोझ लादने के नाम पर सरकार जिस तरह के तर्क दे रही है वह और भी हास्यास्पद है। बसों का किराया₹5 से बढ़ाकर ₹10 करने के पीछे सरकार तर्क देती है की छुट्टे की समस्या की वजह से यह फैसला लिया गया है।
अब अस्पतालों में इलाज करने के लिए पर्ची के नाम पर ₹10 की फीस को जायज ठहराने के लिए सरकार कह रही है कि लोग अपनी पर्ची खो देते हैं इसलिए₹10 का शुल्क लगाया गया है जिससे वह पर्चियां न खोएं। अपनी हर नाकामी को अजीबो गरीब तर्क देकर जायज़ ठहरने किया सिलसिला कब रुकेगा? आने वाले दिनों में सरकार अब योजना बना रही है कि किसी भी मरीज को 1 साल में एक बार ही नि:शुल्क जांच की जाएगी। इसके अलावा ओपीडी के पेशेंट को भी नि:शुल्क जांच के दायरे से बाहर रखने की तैयारी सरकार कर रही है। अपने इस कृत्य को जायज़ ठहराने के लिए भी सरकार कोई भी तर्क दे सकती है। आज प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की जो हालात है वह किसी से छिपी नहीं है। सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था के नाम पर झूठ बोलकर ही हर दिन प्रदेश के लोगों को बरगला रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि विमल नेगी जी की संदिग्ध मृत्यु के मामले में चल रही पुलिस की कार्रवाई पर चौतरफा सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। परिजनों द्वारा सरकार की जांच पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सीबीआई जांच के लिए कैंडल मार्च निकालना पड़ रहा है। एक आरोपित को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने तक पुलिस ट्रेस नहीं कर पाई। नेगी जी के परिजनों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट में आरोपित की जमानत के विरुद्ध सरकार की तरफ से कोई वकील प्रस्तुत ही नहीं हुआ। कल तक के समाचारों के अनुसार आरोपित आईएएस अधिकारी पुलिस द्वारा को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर जांच में सहयोग देने के लिए शामिल होने ही नहीं पहुंचे थे। पूरी जांच प्रक्रिया का इस प्रकार से मजाक बनाया जा रहा है। यह सब किसकी शह पर हो रहा है। क्या संपूर्ण जांच प्रक्रिया का इसी तरह से माखौल उड़ाने के लिए ही सरकार मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंप रही है। सीबीआई जांच की मांग को अनसुना करने के पीछे क्या कारण है? प्रदेश के लोगों को यह जानने का हक है और मुख्यमंत्री को यह स्पष्ट करना चाहिए।
जयराम ठाकुर दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के निर्माण में बाबा साहेब के भूमिका अविस्मरणीय है। कांग्रेस ने बाबा साहब की योगदान को कभी उतना महत्व नहीं दिया जिसके वह हकदार थे। कांग्रेस ने सदैव बाबा साहब का अपमान किया और अपने परिवारवाद की राजनीति को प्रश्रय दिया। बाबा साहब से जुड़े स्मारकों के निर्माण का कार्य भी तभी संभव हो पाया जब केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार आई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल हुए बेहोश, डाॅ.स्वेमान सिंह ने जताई इस बात की चिंता

संगरूर ।  किसानों की मांगों मनाने को लेकर खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आज अचानक बेहोश हो गए।  बेहोशी की हालत में उनको किसान वलंटीयरों ने‌ हाथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोमभद्रा तट पर पहली बार हरोली उत्सव…. वैसाखी से जुड़ा आयोजन बनेगा खास

कलाकारों के ऑडिशन 6 अप्रैल से, 11 अप्रैल को होगा भव्य शुभारंभ रोहित जसवाल।  ऊना, 4 अप्रैल. राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 का आयोजन इस वर्ष 11 से 14 अप्रैल तक हरोली-रामपुर पुल के समीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वाले नेक व्यक्ति के संरक्षण के लिए नए नियम लागु

मंडी, 23 दिसम्बर। दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आपातकालीन परस्थिति में सारी स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाती है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ नरेन्द्र भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रोज का ड्रामा बन गया : पंजाब सरकार पर क्यों भड़के SC जज, लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पंजाब सरकार को कड़ी फटकार लगाई और राज्य के महाधिवक्ता को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सरकार के वकील अदालत में पेश हों। पंजाब सरकार के वकीलों...
Translate »
error: Content is protected !!