स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार पर हाईकोर्ट सख्त : नीति बनाने को लेकर दिए आदेश

by
जालंधर : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार पर हाईकोर्ट ने कहा कि इस नीति के माध्यम से मासूम महिलाओं का शोषण रोका जाए और आमजन के हितों की रक्षा सुनिश्चित हो। यह निर्देश जालंधर के कुछ ब्यूटी पार्लर, मसाज और स्पा सेंटर चलाने वालों द्वारा दाखिल एक याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया गया। याचिकाकर्ताओं ने पुलिस द्वारा परेशान किए जाने और अनावश्यक हस्तक्षेप का आरोप लगाया था। हालांकि, अदालत ने राज्य सरकार द्वारा दिए गए जवाब के आधार पर पाया कि याचिकाकर्ताओं की शिकायतों के साथ-साथ राज्य की ओर से भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
केंद्रों की आड़ में वेश्यावृत्ति और मानव तस्करी का गोरखधंधा
राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि जालंधर में कई एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें स्पा और मसाज सेंटरों की आड़ में देह व्यापार के रैकेट पकड़े गए हैं। सरकार ने कहा कि कुछ लोग इन केंद्रों की आड़ में वेश्यावृत्ति और मानव तस्करी जैसे अपराधों में लिप्त पाए गए हैं।
जस्टिस कुलदीप तिवारी ने कहा कि केवल एक कमिश्नरेट की रिपोर्ट के आधार पर ही यह प्रतीत होता है कि यह समस्या पूरे राज्य में फैली हुई है। उन्होंने कहा कि यह कोई अलग-थलग घटना नहीं है, बल्कि इससे जुड़े मामले अन्य राज्यों में भी न्यायिक जांच के दायरे में आ चुके हैं। उन्होंने चंडीगढ़ में इसी तरह के मामले में एक समन्वयक पीठ द्वारा दिल्ली सरकार के दिशा-निर्देशों के आधार पर रूपरेखा तैयार करने के निर्देश का भी हवाला दिया।
सख्त नीति तैयार करने के निर्देश, अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करें
कोर्ट ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भी ऐसे दिशा-निर्देश बनाए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि इस तरह की नीति की आवश्यकता महसूस की जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था पर इसके व्यापक प्रभाव को देखते हुए अदालत ने कहा कि मानकर पंजाब सरकार स्पा और मसाज सेंटरों के संचालन को लेकर एक सख्त नीति तैयार करे। कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि नीति तैयार करने की प्रक्रिया तीन महीने में पूरी की जाए और इसके अनुपालन की स्थिति की रिपोर्ट अदालत में पेश की जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जानिए कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्य मंत्री में क्या होता हैं अंतर….प्रधानमंत्री को 2.33 लाख, कैबिनेट मंत्री को 2.32 लाख, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को 2.31 लाख और राज्य मंत्री को 2,30,600 रुपये मिलते

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन गए हैं। रविवार को उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ-साथ 71 सांसदों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मोदी सरकार में ये...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गुरमीत सिंह संधवालिया होंगे हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस।

गुरमीत सिंह संधवालिया होंगे हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस। Share     
article-image
पंजाब

प्रदेश में शिरोमणि अकाली दल के पक्ष में लहर बनती देख विपक्षी पार्टियों की उड़ी नींद-धरमिंदर टोनी

कपूरथला/दलजीत अज्नोहा : प्रदेश की राजनीति में तेजी से बदल हे हालातों के बीच शिरोमणि अकाली दल के पक्ष में बन रही मजबूत तहर ने विपक्षी पार्टियों की नींद उड़ा दी है।यह खुलासा शिरोमणि...
article-image
पंजाब

10 गांवों को 36.40 लाख की ग्रांट के चैक डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने वितरित किए : कहा- पंजाब सरकार गांवों के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध

गढ़शंकर , 12 जनवरी:    डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध...
Translate »
error: Content is protected !!