250 करोड़ रुपए के छात्रवृति घोटाले में अग्रिम जमानत की याचिका हितेश गांधी ने ली वापस

by
रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में 250 करोड़ रुपए के छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी और ऊना के केसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन हितेश गांधी की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका को वापस ले लिया है।
न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के तहत यह याचिका हाईकोर्ट में विचारणीय नहीं है। इसके बाद याचिकाकर्ता की ओर से इसे वापस लिया गया है।  राज्य में वर्ष 2012 से 2018 के बीच छात्रवृति घोटाला हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों इस मामले में संलिप्त चारों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। शीर्ष अदालत ने चारों आरोपियों को एक महीने के अंदर ट्रायल कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण करने के आदेश दिए हैं और साथ में कहा है कि अगर छह महीने के अंदर कोई नए तथ्य सामने आते हैं तो ट्रायल कोर्ट में समक्ष जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं। हाईकोर्ट से याचिका वापस लेने के बाद अब इनकी गिरफ्तारी तय है। गिरफ्तार लोगों में शिक्षा विभाग के तत्कालीन अधीक्षक अरविंद राज्टा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के हेड कैशियर एसपी सिंह और ऊना के केसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के वाइस चेयरमैन हितेश गांधी के नाम शामिल हैं।
हिमाचल सरकार की सिफारिश पर सीबीआई ने वर्ष 2019 को एफआईआर दर्ज की थी। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग में जो छात्रवृत्ति एससी, एसटी और ओबीसी के विद्यार्थियों को दी जाती थी, उसमें बड़ी गड़बड़ी पाई गई है। निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों में हजारों छात्रों के नामों के तहत बैंक खाते खोले गए, जिसके तहत छात्रवृत्ति का पैसा दिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामले की जांच शुरू की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एम्स मोहाली में 100 सीटों पर होगा एमबीबीएस के लिए दाखिला : मनीष तिवारी

मोहाली: अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), मोहाली में इसी अकेडमिक वर्ष से 100 सीटों पर दाखिला लिया जा सकेगा। श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के प्रयासों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 35,687 महिलाओं को दिए 1500-1500 रुपय.. ..प्रदेश के 1.15 लाख अभ्यर्थियों का वापस होगा आवेदन शुल्क : सीएम सुख्खू

एएम नाथ । शिमला :मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि पूर्व सरकार के समय कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पोस्ट कोड 965 के तहत विज्ञापित पदों के लिए 1,15,503 अभ्यर्थियों ने आवेदन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स, फिटनेस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 का किया दौरा

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में टाइम्स ऑफ इंडिया समूह द्वारा आयोजित स्पोर्ट्स, फिटनेस एवं इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सपो-2026 का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!