स्मार्ट हवेली’ में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश…पंजाब और UP से लाई गई थीं 20 से 23 साल की लड़कियां

by
 ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. होटल ‘स्मार्ट हवेली इन’ में शनिवार देर रात छापेमारी के दौरान पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक युवतियों को हिरासत में लिया।  इस कार्रवाई में होटल की नेपाली महिला मैनेजर और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि होटल संचालक दीपक शर्मा की तलाश जारी है।
                  पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल स्मार्ट हवेली इन में लंबे समय से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है. इस जानकारी के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने एक विशेष टीम गठित की, जिसमें विश्वविद्यालय थाना पुलिस और अन्य अधिकारी शामिल थे. शनिवार रात करीब 2:22 बजे पुलिस ने होटल पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान दो अलग-अलग कमरों में दो युवक युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पाए गए. होटल के अन्य कमरों की तलाशी में 5 अन्य युवतियां मिलीं, जबकि एक युवती रिसेप्शन पर मैनेजर के रूप में काम कर रही थी।
पुलिस ने होटल से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की. पूछताछ में नेपाली महिला मैनेजर ने बताया कि होटल का संचालन दीपक शर्मा करता है, जो वर्तमान में फरार है. पुलिस के आने की भनक लगते ही होटल के कुछ कर्मचारी छत के रास्ते भाग निकले। पुलिस ने युवतियों के बयानों के आधार पर होटल संचालक दीपक शर्मा, महिला मैनेजर, और दो ग्राहकों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. महिला मैनेजर और दोनों ग्राहकों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जबकि दीपक शर्मा की तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।
              अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) कृष्ण लालचंदानी ने बताया, “हमने होटल स्मार्ट हवेली इन में देह व्यापार की पुष्टि होने पर त्वरित कार्रवाई की. 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, और संचालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं. बरामद युवतियों से पूछताछ की जा रही है ताकि रैकेट के अन्य कड़ियों का पता लगाया जा सके।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस रैकेट में शामिल युवतियां चंडीगढ़, पंजाब, मेरठ, दार्जिलिंग, और पश्चिम बंगाल से हैं, जिनकी उम्र 20 से 23 साल  के बीच है. ये युवतियां दिल्ली के एक एजेंट के माध्यम से होटल में लाई गई थीं. पुलिस अब इस एजेंट और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबल होशियारपुर पुलिस ने किए गिरफ्तार : तीन अन्य फरार, एक व्यक्ति की गिरफ्तारी के नाम पर वसूली करके खिसकने की फिराक में थे

मुकेरियां/ होशियारपुर :   दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबलों को होशियारपुर पुलिस ने जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य फरार हो गए। बताया जा रहा है कि ये...
article-image
पंजाब

पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पति ने ट्रक के आगे कूदकर दी जान

अमृतसर :  अमृतसर रेलवे स्टेशन के पास एक धर्मशाला में पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पति ने भी जान दे दी। आरोपी पति गणेश सोनकर मंगलवार शाम को चलते ट्रक के...
article-image
पंजाब , समाचार

एसएचओ करनैल सिंह ने लोगो को शांत किया, ओवरलोड बाहनों के खिलाफ कार्रवाई का दिया अश्वासन : मैहिंदवानी में हिमाचल में लगे उद्योग से आ रहे वाहन से गुस्साए लोगो ने किया जोरदार प्रर्दशन :

गढ़शंकर। गांव मैहिंदवानी में ओवरलोड वाहनों के गुजरने से गुस्साए लोगो ने देर शाम दो घंटे लगातार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी की। लोगो का कहना था कि लोग...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिणती में गड़बड़ी : 100 की जगह थे बंडल में पांच सौ के थे 140 नोट , 2 कर्मचारी गिरफ्तार

एएम नाथ :  शाहतलाई ।  प्रसिद्ध सिद्धपीठ दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे की गिनती के दौरान गड़बड़ी व विश्वासघात का मामला साहमने आने पर बड़सर पुलिस ने मंदिर अधिकारी व तहसीलदार ढटवाल...
Translate »
error: Content is protected !!