चीन से बातचीत कर जल्द मसला हल करें केंद्र सरकार; नबम तुकी

by

लुधियाना पहुंचने पर पवन दीवान और उनके साथियों द्वारा सिरोपा भेंट करके स्वागत
लुधियाना, 10 नवंबर: चीन द्वारा भारतीय अधिकार क्षेत्र में गांव बसाने की खबरों के बीच अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री नबम तुकी ने केंद्र सरकार से बातचीत के जरिए पड़ोसी देश के साथ मामला जल्द सुलझाने की अपील की है। तुकी लुधियाना स्थित एक निजी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। जिनका लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान और उनके साथियों द्वारा सिरोपा भेंट करके स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में तुकी ने कहा कि चीन की ओर से अक्सर भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसपैठ होती रहती है। जिसके द्वारा भारतीय क्षेत्र में गांव बसाने की खबरें भी उन्हें मीडिया से मिली हैं। हालांकि वह व्यक्तिगत तौर पर उस जगह पर नहीं गए। लेकिन यह चिंता का विषय है और केंद्र सरकार को जल्द से जल्द बातचीत के जरिए यह मामला सुलझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी आईटीबीपी व सेना चीन को जवाब देने और उसके साथ लगती एक लंबी सीमा की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं, लेकिन बातचीत के जरिए मामला जल्द सुलझा लिया जाए, तो बेहतर है।
इस दौरान तुकी ने लुधियाना की साइकिल और होजरी इंडस्ट्री की भी तारीफ की, जो अपने कारोबार के लिए विश्व प्रसिद्ध है। जहां अन्य के अलावा, सतविंदर सिंह जवद्दी, रोहित पाहवा, रविंद्र वर्मा, आजाद शर्मा, अनूप सिंह, चरणजीत सिंह, राजन शर्मा भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर-फगवड़ा रोड टू खड़ौदी, ईसपुर, पंडोरी गंगा सिंह वाहिद सडक़ काकेंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने किया लोकार्पण

842.90 लाख रुपए में बनाई गई है 13.200 किलोमीटर लंबी सडक़ होशियारपुर, 29 जनवरी: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने सोमवार 842.90 लाख रुपए की लागत से माहिलपुर-फगवाड़ा रोड टू खड़ौदी,...
article-image
पंजाब

11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म : पेमेंट के बहाने बुलाकर महिला से दुष्कर्म

फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर जिले में श्मशान घाट में एक व्यक्ति ने 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची रिश्ते में आरोपी की भतीजी लगती है। पीड़िता को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल...
article-image
पंजाब

स्टोरेज टैंक से मिला 19 वर्षीय छात्रा का शव : हत्या समेत कई पहलुओं से जांच

बाबा फरीद कॉलेज की छात्रा थी पिंदर कौर, बुआ के घर से बठिंडा आने की बात कहकर निकली थी; कुछ समय बाद पानी में मिला शव बठिंडा। शहर के जोगर पार्क में उस समय...
Translate »
error: Content is protected !!