पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में निकली 800 से अधिक पदों पर भर्ती : ये उम्मीदवार कर सकते… आवेदन

by
चंडीगढ़  :  सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 800 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में कुल 897 स्टेनोग्राफर ग्रेड III के पद निकाले गए हैं, जिनमें से 419 पद हरियाणा अधीनस्थ कोर्स के लिए और 478 पद पंजाब अधिनस्थ कोर्ट के लिए हैं। जानकारी दे दें कि आवेदन प्रक्रिया 7 अप्रैल से ही शुरू है, जो 5 मई तक जारी रहेगी।
वैकेंसी डिटेल
कुल पद- 897
पंजाब अधीनस्थ न्यायालयों के लिए- 478 पद
हरियाणा अधीनस्थ न्यायालयों के लिए- 419 पद
योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज, यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर चलाने में महारथ भी हासिल होनी चाहिए।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष मांगी गई है। दोनों राज्यों में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को जानना चाहिए कि इस भर्ती के लिए चयन में उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, अंग्रेजी शॉर्टहैंड राइटिंग और ट्रांसक्रिप्शन टेस्ट और स्प्रेडशीट टेस्ट और डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा।
आवेदन फीस
दोनों राज्यों के आवेदन फीस थोड़ा अलग है। हरियाणा के एससी/बीसी-ए,बी/ईएसएम/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को को 525 रुपये देना होगा। सभी महिलाओं को 625 रुपये और बाकी सभी कैटेगरी के पुरुषों को 825 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
पंजाब के एससी/बीसी/ओबीसी/ईएसएम/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 525 रुपये देना होगा, जबकि पंजाब के दिव्यांग को 625 रुपये और बाकी सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 825 रुपये आवेदन फीस के रूप में देना होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से आई दस किलो हेरोइन समेत एक तस्कर दबोचा

चंडीगढ़, 19 फरवरी । काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने एक नशा तस्कर को 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर सीमा पार से संचालित हो रहे नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा को दी श्रद्धांजलि

एएम नाथ। हमीरपुर 01 जनवरी। सेना मैडल (शौर्य) से अलंकृत शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा के शहीदी दिवस पर वीरवार को उन्हें हमीरपुर में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा चौक और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर लोगों के जीवन में आ रहे हैं सकारात्मक बदलाव: राज्यपाल

एएम नाथ। परवाणू (सोलन) :   राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने स्वनिधि से समृद्धि योजना के लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावशाली क्रियान्वयन सुनिश्चित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कालेज हमीरपुर के डॉक्टरों ने बदल दी 36 वर्षीय राजन मनकोटिया की जिंदगी

एक वर्ष में दोनों कूल्हों और दोनों घुटनों के प्रत्यारोपण की दुर्लभ सर्जरी की,  एंकिलोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस की जटिल बीमारी के कारण चलने-फिरने में असमर्थ थे राजन एएम नाथ । हमीरपुर 16 फरवरी। डॉ. राधाकृष्णन...
Translate »
error: Content is protected !!