महिला सिपाही के लिए काल बन गई ससुराल : 23 फरवरी को हुई थी शादी…अब इस हाल में मिली लाश – कांप गए घरवाले

by
मथुरा के नौहझील के गांव अनरदागढ़ी में नवविवाहित महिला पुलिसकर्मी शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने छह लोगों पर दहेज हत्या केस दर्ज कर लिया है।
23 फरवरी को हुई थी शादी :  पुलिस के अनुसार, जनपद अलीगढ़ के थाना गोंडा के गांव ढांटौली निवासी भगवत की पुत्री व 2018 बैच की महिला कांस्टेबल वंदना (25) एसएसपी कार्यालय बिजनौर में तैनात थीं। उनकी शादी 23 फरवरी को नौहझील क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायपुर के गांव अनरदागढ़ी निवासी अरविंद (25) के साथ हुई थी। अरविंद भी एसएसएफ में कांस्टेबल हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी नोएडा मेट्रो स्टेशन पर है। पति-पत्नी में कुछ वक्त से मतभेद चल रहा था।
कमरे में फंदे पर लटकी मिली लाश :  शुक्रवार दोपहर महिला पुलिसकर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के ऊपर बने अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने यह सूचना पुलिस व मायके पक्ष के लोगों को दी। सूचना पर सीओ गुंजन सिंह, थाना प्रभारी रवि त्यागी, उपनिरीक्षक विनीत कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। फाॅरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। भाई सुबोध कुमार ने 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। सीओ मांट गुंजन सिंह ने बताया कि मृत महिला के भाई की तहरीर पर पति अरविंद,सास अनीता देवी, ससुर गजेंद्र सिंह, ननद शिवानी, देवर अनुज व ममिया ससुर योगेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
दोनों में था आपसी विवाद
वंदना बृहस्पतिवार को ही छुट्टी से पहले अपने गांव ढांटौली पहुंची और शाम को उनका भाई ससुराल अनरदागढ़ी छोड़कर गया। चर्चा है कि वहीं परिजन ने आपसी मतभेद सुलझाने के उद्देश्य से अरविंद को फोन कर बुलाया, वह रात लगभग 11 बजे घर पहुंचे। सुबह से दोनों में फिर अनबन हुई और दोपहर को वंदना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

PAU- KRISHI VIGYAN KENDRA, HOSHIARPUR

 Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.25 :  Krishi Vigyan Kendra, Bahowal, Hoshiarpur under the aegis of Punjab Agricultural University, Ludhiana and ICAR-ATARI, Zone-I, Ludhiana conducted an in-service training on “Management of dairy animals during winter season and ethno-veterinary...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी की कांग्रेस.होगी अब सोनिया वाली कांग्रेस : कांग्रेस कार्यसमिति की बदलेगी तस्वीर

नई दिल्ली : कांग्रेस की फैसले लेने वाली सबसे अहम बॉडी कार्यसमिति की तस्वीर भी बदलने वाली है। अब इस बॉडी से टीम सोनिया के नेता करीबी करीब बाहर हो जाएंगे और टीम राहुल...
article-image
पंजाब

हथियार तस्कर को ग्लॉक 9 एमएम पिस्टल, .30 कैलिबर पिस्टल, तीन मैगजीन और नकली करंसी के साथ किया गिरफ्तार

अमृतसर  : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से हथियार तस्करी और आतंकवाद फैलाने की साजिश को नाकाम किया है। पुलिस ने एक हथियार तस्कर को ग्लॉक 9 एमएम पिस्टल, .30 कैलिबर पिस्टल, तीन...
पंजाब

कार सवार युवक पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवा कर फरार हुए

गढ़शंकर के पदराना गांव के पास पंप पर हुई घटना  गढ़शंकर  (हरप्रीत कौर ) :  गढ़शंकर होशियारपुर रोड पर स्थित पेट्रोल पंप से बुधवार की रात कार सवार युवक पेट्रोल डलवा कर बगैर पैसे...
Translate »
error: Content is protected !!