ललड़ी में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अनावरण : समाज में समानता, न्याय और समर्पण के प्रतीक हैं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर – अग्निहोत्री

by
रोहित जसवाल।  हरोली, 19 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के ललड़ी गांव में संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें समानता, न्याय और समर्पण का प्रतीक बताया। इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक संगठन, जन प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
May be an image of 5 people, dais, temple and text that says "भारत रत्न बाबा 年讀市競育 साहिब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण गरी मुकेश अगनहोत्री जनीय मुखयंली, हिपाचल प्र्देश हारा हरा सप्य सप्पन PIT 국대배뉴 হুনा 196 복다 ভাটস"
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के अधिकारों की आवाज थे, जिन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष करते हुए एक न्यायसंगत और समावेशी भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण केवल एक मूर्ति की स्थापना नहीं, बल्कि उनके विचारों को समाज के हर कोने तक पहुंचाने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने ने कहा कि बाबा साहब का जीवन इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा, संघर्ष और दृढ़ निश्चय से कोई भी व्यक्ति समाज में परिवर्तन ला सकता है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक समरसता, समान अवसर और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री जी की पुण्य याद में कमेटी को 51 हज़ार रूपये की राशि भी प्रदान की।
May be an image of 3 people and crowd
इस दौरान लोगों ने उप मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया और कहा कि ललड़ी गांव के लिए यह दिन ऐतिहासिक बन गया है। डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा युवाओं को प्रेरित करेगी और सामाजिक चेतना को जागृत करने का कार्य करेगी।
इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, विनोद विट्टू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जनजाति आयोग ने जनजातीय विकास की दिशा में हिमाचल सरकार के प्रयासों को सराहा

एएम नाथ। शिमला :  राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के विकास और इन क्षेत्रों में रह रहे लोगों की कल्याण की दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयासों की सराहना की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह : अतिरिक्त उपायुक्त ने समारोह की तैयारियों पर बुलाई गई बैठक में सभी विभागों को जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

शिमला, 03 जनवरी – राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2024 हर्षोल्लास के साथ शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियों के संबंध में आज यहाँ बचत भवन में बुलाई गई एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनकल्याणकारी योजनाओं बारे लोगों को गीत, संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया

ऊना: 11 जुलाई: सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संबंद्ध कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ संचालित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं बारे लोगों को गीत, संगीत व नुक्कड़ नाटक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सारा अली खान कर रही कांग्रेस नेता अर्जुन प्रताप बाजवा को डेटिंग ! केदारनाथ यात्रा से तस्वीरें हुईं वायरल

सारा अली खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। पैपराजी की पसंदीदा अभिनेत्री के रूप में जानी जाने वाली सारा अपनी खूबसूरती, बुद्धि और हास्य से अपने प्रशंसकों का...
Translate »
error: Content is protected !!