जल संरक्षक को एक मिशन बनाएं पुलिस के जवान : खन्ना पी.आर.टी.सी. जहान खेलां में जल संरक्षण विषय पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन

by

होशियारपुर 22 अप्रैल : पूर्व सांसद एवं श्री प्रकाश राय खन्ना श्रीमति कौशल्या देवी खन्ना मैमोरियल ट्रस्ट के चेयरमैन अविनाश राय ख्रन्ना ने पुलिस प्रशिक्षण केंद्र जहान खेलां में जल संरक्षण विषय पर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे पुरुष व महिला जवानों के साथ अधिकारीयों ने भी हिस्सा लिया। खन्ना ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि पानी कुदरत की अनमोल देन है जिसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। निरंतर गिर रहा भू जलस्तर भविष्य में जीव जगत और वनस्पति सहित पूरी सृष्टि पर पैदा होने वाले खतरे का अलार्म है। खन्ना ने कहा पुलिस का प्रशिक्षण ले रहे जवानो का जहाँ कर्त्तव्य लोगों की सुरक्षा करना है वहीँ अगर पुलिस के जवान जल संरक्षण को एक मिशन बनाकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें तो पूरी पृथ्वी को जल कि कमी से होने वाले खतरे से बचाया जा सकता है। इस मौके पर जवानों ने जल संरक्षण विषय पर अपने विचार भी दिए। खन्ना ने इस मौके कहा के जल्द ही प्रशिक्षण केंद्र में जल संरक्षण विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें अव्वल आने वाले जवानों को ट्रस्ट कि तरफ से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके प्रशिक्षण केंद्र के अधिकारियों सहित पुलिस व महिला जवान भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, फलाही (होशियारपुर) में 23वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का उद्घाटन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : 33वीं क्षेत्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन 5 अगस्त 2025 को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, फलाही, जिला होशियारपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर 23वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता...
article-image
पंजाब

गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, सीएम मान ने लिखा : मैं वाहेगुरु का बहुत शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस विनम्र सेवक को ऐसी सेवा का आशीर्वाद दिया है। पूरी संगत का दिल से शुक्रिया।

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ पंजाब विधानसभा में पास हुआ बिल राज्यपाल की मंज़ूरी मिलने के बाद अब आधिकारिक तौर पर कानून बन गया...
article-image
पंजाब

लॉ के चौथे वर्ष की एक की एक छात्रा बॉयफ्रेंड द्वारा धोखा दिए जाने की शिकायत लेकर पहुंची : पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की लोक अदालत में

चंडीगढ़ : पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी की लोक अदालत में लॉ के चौथे वर्ष की एक की एक छात्रा बॉयफ्रेंड द्वारा धोखा दिए जाने की शिकायत लेकर पहुंची। युवती ने चेयरपर्सन...
Translate »
error: Content is protected !!