पंजाब की मान सरकार पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए प्रयासरत: संदीप सैनी

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सभी वर्गों की भलाई के लिए तेजी से काम कर रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत द्वारा पंजाब राज्य के पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यक समुदाय की भलाई के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में संदीप सैनी, चेयरमैन, पंजाब पिछड़ा वर्ग भू-विकास और वित्त निगम (बैकफिनको) ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब राज्य में पिछड़े वर्गों की संख्या कुल आबादी का लगभग 40 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि बैकफिनको पंजाब राज्य का एकमात्र ऐसा संस्थान है, जो राज्य के पिछड़े वर्गों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों का आर्थिक स्तर ऊंचा उठाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं के तहत अपना रोजगार स्थापित करने के लिए कम ब्याज दरों पर ऋण उपलब्ध करवाता है। श्री सैनी ने बताया कि राज्य के पिछड़े वर्गों की भलाई के लिए सरकार द्वारा नई योजनाएं बनाई जा रही हैं और जल्द ही इन्हें लागू किया जाएगा। उन्होंने अपील की कि पिछड़े वर्गों से संबंधित लोग सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

उन्होंने आगे बताया कि सरकार द्वारा राज्य के बच्चों का भविष्य सुनहरा करने के लिए मिशन शिक्षा क्रांति के तहत सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा किया जा रहा है, जिसमें नए स्कूल खोले जा रहे हैं और कई पुराने स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं के साथ उन्नत किया जा रहा है। सरकार द्वारा पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने राज्य के सभी जागरूक लोगों से अपील की कि वे सरकार द्वारा चलाए जा रहे इन अभियानों का अधिक से अधिक साथ दें, ताकि इन अभियानों को सफल बनाकर एक बेहतर समाज की रचना की जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोस्त की हत्या का बदला लेने आया था, मौके पर पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को पकड़ा, हथियार बरामद

पटियाला : कोतवाली पटियाला इलाके में पुलिस टीम ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। न्यू मालवा कॉलोनी पटियाला के रहने वाले रोहित उर्फ चीकू नामक गैंगस्टर को इंस्पेक्टर हरजिंदर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा को ग्रैमी अवार्ड : एल्बम के लिए बेस्ट ऑडियो बुक, नैरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग के लिए मिला आवार्ड

एएम नाथ। धर्मशाला : तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। 68वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार समारोह में 90 साल की उम्र में दलाई लामा को अपने एल्बम के लिए...
article-image
पंजाब

50,000 किसान होंगे हिम उन्नति योजना में राज्य के लाभांवित : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करेगी राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना : बाली

एएम नाथ। धर्मशाला, कांगड़ा 14 अक्तूबर। राज्य के किसानों व बागवानों के समग्र विकास एवं समृद्धि के लिए खेती की लागत को कम करने, आय एवं उत्पादकता को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब मुख्यमंत्री नहीं रहीं ममता बनर्जी, राज्यपाल ने बर्खास्त किया पश्चिम बंगाल कैबिनेट

ममता बनर्जी के इस्तीफा नहीं देने के बाद राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल बर्खास्त कर दिया. बंगाल चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था,...
Translate »
error: Content is protected !!