फगवाड़ा के सिदक सिंह ने यूपीएससी नतीजों में 157वीं रैंक किया हासिल

by
फगवाड़ा।  यूपीएससी के आज घोषित हुए नतीजे में पंजाब के फगवाड़ा के सिदक सिंह ने यूपीएससी में 157वां रैंक हासिल किया है।  कारोबारी चरणजीत सिंह के पुत्र सिदक सिंह को जब आईपीएस में चयनित होने की सूचना मिली तो परिवार के लोगों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सिदक सिंह के चाचा राजेंद्र सिंह सोनू ने बताया के उन्होंने सबसे पहले परिवार सहित फगवाड़ा के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सुखचैनआना साहिब में नतमस्तक होकर परमात्मा का शुक्रिया अदा किया। आईपीएस चयनित होने के उपरांत सिदक सिंह के दादा सरदार सिंह, दादी इंद्रजीत कौर, पिता चरणजीत सिंह, मां सिमरप्रीत कौर भाई मनप्रीत सिंह व चाचा तेजिंदर सिंह सोनू ने मुंह मीठा करवाते हुए इस सफलता के लिए उसे बधाई दी।
पिता चरणजीत सिंह व चाचा तेजिंदर सिंह ने बातचीत करते हुए बताया के सिद्ध सिंह ने कड़ी मेहनत करते हुए इस परिणामों में सफलता हासिल की है। जब यह सूचना उनके घर पहुंची तो अनेक रिश्तेदारों व शुभ चिंतकों ने घर पहुंच कर सिदक सिंह व उसके परिवार को बधाइयां दी।
सफलता का श्रेय पूरे परिवार को :  फगवाड़ा के गुरु सिख परिवार के 29 वर्षीय सिदक सिंह ने कड़े परिश्रम के बाद देशभर में यूपीएससी परिणामों में 157वां रैंक हासिल किया है। आज यहां बातचीत करते हुए सिदक सिंह ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पूरे परिवार को देते हुए कहा के परिवार से मिले सहयोग के कारण आज वह सफल हो सके हैं।
सिद्धार्थ सिंह ने बताया के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल फगवाड़ा से दसवीं वी स्वामी संत दास स्कूल फगवाड़ा से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत उन्होंने बीए ऑनर्स गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से वर्ष 2017 में मुकम्मल करके आईपीएस की तैयारी शुरू कर दी थी।
उन्होंने बताया कि दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर से पढ़ाई करते हुए छठी बार उन्हें सफलता मिली है। सिदक सिंह ने कहा के कानून के दायरे में रहते हुए हर एक वर्ग को इंसाफ देने के लिए भरसक प्रयास करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Result of 10th class of

Prem Prakash secured first position by scoring 93.7% marks in 10th class Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 21 The result of 10th class of Government Senior Secondary School Jaijon Doaba was excellent. Principal SP Saini told that...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने चिंतपूर्णी रोड का दौरा कर माता चिंतपूर्णी मेले संबंधी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

लंगर कमेटियों को साफ सफाई व ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने में सहयोग देने का किया अनुरोध श्रद्धालुओं की ओर से दर्शनों के लिए भार ढोने वाले वाहनों का प्रयोग न करने की अपील की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण : यात्रा मार्ग पर छोटी पानी की बोतलों और नमकीन के छोटे पैकेटों की बिक्री पर रोक

पंजीकरण अनिवार्य, पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील एएम नाथ। चंबा (भरमौर) : श्री मणिमहेश यात्रा-2026 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरजीत सिंह ग्रेवाल बने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष : पीएम के पंजाब दौरे के बीच सिख कार्ड

 चंडीगढ़ : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के तौर पर हरजीत सिंह ग्रेवाल को शुक्रवार को चुना गया है. वह पंजाब भाजपा के सीनियर नेता हैं और राज्य में उसकी कोर कमेटी के मेंबर...
Translate »
error: Content is protected !!