मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर दी बधाई

by
एएम नाथ। शिमला / गाजियाबाद : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एनडीआरएफ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की एसडीआरएफ, सीएसआरआर प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील है और इन स्थितियों में एसडीआरएफ अमूल्य जीवन बचाने, बचाव और पुनर्वास कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एसडीआरएफ को मजबूत करने और इसे नवीनतम तकनीक और आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्रीे ने प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव कार्यों को सुदृढ़ करने के लिए एसडीआरएफ के साथ एक डॉग स्क्वायड स्थापित करने के लिए गृह विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने जनशक्ति को मजबूत करने के लिए 700 होमगार्ड की भर्ती तुरंत शुरू करने के भी निर्देश दिए।
एडीजीपी होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा विभाग सतवंत अटवाल ने विभाग की ओर से एसडीआरएफ के लिए आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए 12 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान भी इन नवीनतम उपकरणों का प्रदर्शन किया गया, जिससे टीम की सफलता सुनिश्चित हुई।
विजेता टीम में शिमला, मंडी और कांगड़ा की कंपनियों से 18 सदस्यीय शामिल थे जिन्होंने पहले उत्तरी क्षेत्र की प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया और फिर देश के सात राज्यों को हराकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. गोपाल शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह ओंकार चंद शर्मा और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चार पद होलटन किंग पंडोगा में मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के भरे जाएंगे

ऊना, 8 अगस्त – मैसर्ज़ होलटन किंग पंडोगा द्वारा 10 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में मार्किटिंग एग्जिक्यूटिव के चार पदो हेतू साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाएगी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती 20 अगस्त को प्रदेश भर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए 31 जनवरी 2024 तक चलेगा विशेष अभियान : पंचायतों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में समर्पित पंजीकरण केंद्र बनाए जाएंगे- ओम कांत ठाकुर

मंडी, 26 दिसम्बर। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) मण्डी ओम कांत ठाकुर ने बताया कि आगामी लोक सभा निर्वाचन को मध्य नज़र रखते हुए मण्डी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में जिन मतदाताओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

+1 प्रवेश तिथि बढ़ाने की उठी मांग…छात्रों के हित में फैसला लेने की अपील :ग्रामीण छात्रों को राहत देने के लिए +1 प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए: डॉ. पुंडीर

परिणामों में देरी और दस्तावेजी दिक्कतें बनी बाधा, +1 एडमिशन डेट बढ़ाने की मांग तेज एएम नाथ। शिमला : व7RरR7 ”“हिमाचल प्रदेश में +1 कक्षा में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग तेज...
Translate »
error: Content is protected !!