विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने निर्माणाधीन सीएचसी भवन समोट का किया निरीक्षण

by
एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर जारी विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया।
उन्होंने इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान समोट कस्बे में 21 करोड़ की राशि निर्माणाधीन 50 बिस्तरों की क्षमता युक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को पूर्व निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्यों को पूरा करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट को एक आदर्श स्वास्थ्य के रूप में विकसित किया जाएगा तथा लोगों को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध करवाई जाएगी।
विधानसभा अध्यक्ष ने विकासात्मक कार्यों के निरीक्षण की निरंतरता में आपदा न्यूननीकरण कार्यों के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्र डुगली का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने इस दौरान स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्रीमद भागवत कथा में इतनी शक्ति है कि यह घोर पापियों का भी उद्धार कर सकती : आनंदचेतन जी महाराज

गढ़शंकर।  गांव झोनोवाल में संजीव शर्मा द्वारा श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है। जिसके पहले दिन आज पहले दिन संत बाबा बाल जी महाराज ने पधार कर संगत को आशीर्वाद...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

30-35 लाख मुआवजा नशे में उड़ाया : चिट्टे के लिए की चोरी, 2 युवक गिरफ्तार

  मंडी :  हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स युवाओं की रग रग में घर कर चुका है. अब युवक नशे की पूर्ति के लिए चोरी भी करने लगे हैं. ताजा मामला सूबे के मंडी जिले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में नगर निगम पार्किंग स्थलों में 20 मिनट पार्किंग के देने होंगे सिर्फ 10 रुपये

रोहित जसवाल । ऊना, 28 नवम्बर. नगर निगम ऊना के आयुक्त एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि शहर में नगर निगम की सभी पार्किंग में 20 मिनट तक वाहन पार्क करने का शुल्क...
article-image
हिमाचल प्रदेश

30 जुलाई से शुरू होगी किन्नर कैलाश यात्रा, बिना पंजीकरण नहीं मिलेगा प्रवेश : 6,050 मीटर की ऊंचाई पर है प्राकृतिक शिवलिंग

एएम नाथ । शिमला : सावन के पवित्र महीने में होने वाली किन्नर कैलाश यात्रा इस वर्ष 30 जुलाई से शुरू होगी। जिला प्रशासन ने यात्रा को 10 अगस्त तक संचालित करने का निर्णय...
Translate »
error: Content is protected !!