मंडी को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस तथा संबंधित एजेंसियां कर रही हैं ठोस कार्यवाही-उपायुक्त मंडी

by
एएम नाथ। मंडी, 2 मई।  जिला मंडी को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस विभाग एवं संबंधित एजेंसियों द्वारा लगातार प्रभावी एवं ठोस कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। यह जानकारी उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जिला स्तरीय एनकार्ड (नार्को कोआर्डिनेशन) समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मंडी पुलिस ने नशा तस्करी में संलिप्त लोगों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए नशे की आपूर्ति श्रृंखला को कमजोर करने की दिशा में कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
बैठक में पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने पुलिस की ओर से अब तक की गई कार्रवाइयों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। उपायुक्त बताया कि नशे की रोकथाम के लिए केवल प्रशासनिक प्रयास ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि यदि किसी को नशा तस्करी करने वाले या सेवन करने वाले की जानकारी है तो वे बिना किसी संकोच के पुलिस या संबंधित विभाग को सूचित करें। इसके लिए वह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की ड्रग फ्री इंडिया ऐप ‘मानस’, या फोन नंबर 1908 और स्थानीय पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर संपर्क कर सकता है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
May be an image of 14 people, people studying and text
उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को जन आंदोलन बनाना होगा। इसके लिए जिले के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), महाविद्यालयों तथा सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में नियमित जनजागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को इस विषय पर संवेदनशील बनाकर युवाओं को नशे से बचाया जाएगा।
बैठक में पुलिस, आबकारी, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, पंचायती राज, आईबी, नारकोटिक्स विभागों के तथा गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द : विधायकों के निष्कासन पर प्रतिभा सिंह ने कहा उनका नराज होना जायज

शिमला : हिमाचल में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी गई है। स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कांग्रेस की याचिका पर ये फैसला सुनाया है। जिन विधायकों की सदस्यता रद्द...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ों की लैंबोर्गिनी, मर्सिडीज, एंडेवर, थार सब कुछ 26 साल के अनुराग द्विवेदी का जब्त : इस लड़के की कमाई की कहानी जान लीजिए

नई दिल्ली : महज 26 साल की उम्र में बैटिंग ऐप्स और टेलीग्राम चैनल्स के जरिए ऑनलइन क्रिकेट प्रिडिक्शन कर बेशुमार पैसे कमाने वाला उन्नाव का अनुराग द्विवेदी ED के शिकंजे में है। अनुराग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी नगर निगम भाजपा की थी और भाजपा की ही रहेगी : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया 15 प्रत्याशियों के साथ प्रेसवार्ता में नगर निगम की जीत का दावा कहा, मंडी के साथ प्रदेश सरकार ने हमेशा से ही किया सौतेला व्यवहार खुद कांग्रेस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में दो चरणों में होगी जनगणना : उपायुक्त मुकेश रेपासवाल

आधुनिक डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना-2027 : जिला जनगणना अधिकारी एएम नाथ। चम्बा, 17 फरवरी : उपायुक्त व जिला जनगणना अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि जिला में जनगणना-2027 दो चरणों में की जाएगी...
Translate »
error: Content is protected !!