जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने पोलिंग बूथों का किया औचक निरीक्षण

by

होशियारपुर, 22 नवंबर:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के मद्देनजर वोटों के सरसरी संशोधन को लेकर आज जिले को पोलिंग बूथों पर लगाए गए विशेष कैंपों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी बी.एल.ओज अपने बूथों पर उपस्थित थे। उन्होंने बूथों पर वोट बनवाने आए लोगों विशेषकर नौजवानों को अपील करते हुुए कहा कि वे अन्य लोगों को भी वोट बनाने के लिए प्रेरित करें और चुनावों के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग जरुर करें।
जिला चुनाव अधिकारी ने लाजवंति खेल कांप्लेक्स के बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिन व्यक्तियों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई है, वे अपनी वोट बनाने के लिए 30 नवंबर तक अपने फार्म संबंधित बी.एल.ओज, ई.आर.ओज कार्यालय या जिला चुनाव कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
अपनीत रियात ने अपील करते हुए कहा कि योग्य व्यक्ति अपनी वोट बनाने, दुरुस्त करवाने व कटवाने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग की वैबसाइट ठ्ठ1ह्यश्च.द्बठ्ठ या वोटर हैल्पलाइन एप पर भी आनलाइन अप्लाई कर सकते हैं व वोट संबंधी कोई भी जानकारी जिले के टोल फ्री नंबर 1950 पर भी संपर्क कर सकते हैं। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार हरमिंदर सिंह, कानूनगो दीपक कुमार भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ के सेक्टर सात में सजी सदाबहार नगमों की महफिल

सुजाता शर्मा और डा. रमेश पंडिता के ग्रुप ने किया म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन अभिनेता एवं राधा कृष्ण भक्त ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत पुनीत महाजन। चंडीगढ़ :  सेक्टर सात के...
article-image
पंजाब

कामरेड गुरनेक भज्जल के पिता पाखर सिंह को श्रद्धांजलि भेंट : गांव भज्जल के गुरुद्वारा साहिब में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

गढ़शंकर, 26 फरवरी: कामरेड गुरनेक सिंह भज्जल के पिता पाखर सिंह का पिछले दिनों बीमार रहने के बाद निधन हो गया, जिनके नमित गांव भज्जल के गुरुद्वारा साहिब में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि...
article-image
पंजाब

Those who have not received

  Hoshiarpur/23 Dec./Daljeet Ajnoha : Deputy Commissioner Komal Mittal informed that in the state of Punjab, real license related services are being provided from service centers through e-service portal. According to the instructions issued...
Translate »
error: Content is protected !!