सिट्रस की फसल का कराएं बीमा 20 दिसंबर तक आम व 14 फरवरी तक, डीसी राघव शर्मा ने बीमा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

by

ऊना, 22 नवंबरः पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज एक जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीसी ने अधिक से अधिक किसानों से फसल बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि 20 दिसंबर तक जिला ऊना के किसान 31 रुपए प्रति आम के पेड़ के प्रीमियम पर बीमा करा सकते हैं, जिसमें बीमित राशि 620 रुपए प्रति पेड़ होगी। जबकि संतरा, किन्नू जैसे सिट्रस पौधों का बीमा कराने के लिए किसान को 24.75 रुपए प्रीमियम देना होगा और बीमित राशि 520 रुपए प्रति पेड़ रहेगी। सिट्रस पौधों का बीमा 14 फरवरी 2022 तक करवाया जा सकता है।
राघव शर्मा ने कहा कि पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसान मौसम की विषमताओं से उपज की क्षति से हुए नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। ऊना जिले में मौसम आधारित बीमा, फसल बीमा एग्रीकल्चर इश्योरेंस कंपनी के माध्यम से किया जा रहा है। जिन किसानों ने उद्यान की फसलों के लिए बैंक से लोन ले रखा है, उनका बीमा बैंक स्वतः करते हैं और जो ऋणी किसान योजना में भाग नहीं लेना चाहते, वह बैंक को अंतिम तिथि से 7 दिन पहले लिखित में घोषणा पत्र दे सकते हैं।
राघव शर्मा ने कहा कि जिन किसानों ने कहीं से ऋण नहीं ले रखा एवं उन्हें अपने उद्यान के पौधों का बीमा करवाना है, वो नजदीकी लोक मित्र केंद्र या बागवानी विभाग के कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-116-515, 0172-2538046 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर उप-निदेशक बागवानी विभाग डॉ. अशोक कुमार धीमान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देहरियां की बेटी काजल भारतीय सेना में बनी मिलिट्री ऑफिसर : सुंदरनगर की कनिका शर्मा बनी नर्सिंग लेफ्टिनेंट

एएम नाथ। देहरियां/ सुंदरनगर  : काजल भारतीय सेना में शाॅर्ट सर्विस कमीशन पास कर बनी मिलिट्री ऑफिसर : नजदीकी गांव घरुन डोहग देहरियां की बेटी काजल भारतीय सेना में शाॅर्ट सर्विस कमीशन पास करके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चड़तगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनवाईके ने दिया जागरूकता संदेश

ऊना, 28 जुलाई: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा आरसेट्टी के सयुंक्त तत्वावधान में कम्युनिटी सेंटर चडतगढ़ के कॉन्फ्रेंस हॉल में जन-जागरण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

खैरा को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा: खैरा की ग्रिफ्तारी के बाद कांग्रेस खुलकर खैरा के समर्थन में , नेता प्रतिपक्ष बाजवा और प्रदेश अध्यक्ष राजा बड़िंग ने आप सरकार हमला, शिरोमणि अकाली दल ने भी गिरफ्तारी की निंदा की

चंडीगढ़ : पंजाब के भुलथ से कांग्रेस के किसान सैल के अध्यक्ष व विधायक सुखपाल सिंह खेहरा को सुबह पांच वजे चंडीगढ़ स्थित निवास से जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था । पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!