तारपीन फैक्टरी में लगी भयंकर आग, कमरे में सोए दो कामगार जिंदा जले

by
एएम नाथ। शिमला : भियुंखरी स्थित तारपीन की फैक्टरी में पिछले साल मई माह में भी आग लगी थी। उस समय फैक्टरी के साथ बने वेस्ट टैंक में आग लग गई थी। इसमें कंपनी को सुरक्षित बचा लिया था। इस बार फैक्टरी पूरी तरह से जल गई है।
टैंक में ज्वलनशील पदार्थ बिरोजा होने से कारण कंपनी इस टैंक का बंद कर दिया था। फैक्टरी संचालकों ने अब कंपनी के अंदर ही छोटा टैंक बना लिया था। इस टैंक में बिरोजा व तारपीन का वेस्ट डाला जाता था। पहले बड़ा टैंक होने से इसके अलग से इस्तेमाल करके तारपीन का तेल निकाला जाता था, लेकिन पिछले साल आग लगने के कारण इस टैंक को परमानेंट बंद कर दिया था। यह टैंक कंपनी से थोड़ी दूरी पर था और इसमें आग लगने की संभावना अधिक थी।
शाम को फैक्टरी बंद करते ही इसमें शट्डाउन कर दिया जाता है। अगर कोई रात के समय फैक्टरी में जाता है तो उसके लिए एमडी से परमिशन लेनी पड़ती है। लेकिन लाइट बंद होने के बावजूद आग कैसे लगी यह पहेली बना हुआ है। फैक्टरी के साथ ही खड्ड है इसमें लगातार पानी बह रहा था। पहाड़ी क्षेत्र होने के नाते पानी की किल्लत रहती है, लेकिन दमकल विभाग ने बड़ी सूझबूझ से काम लिया और खड्ड में दो टुल्लू पंप लगाकर लगातार पानी आग पर डालते रहे। जिस कारण साथ लगती कत्था फैक्टरी भी बच गई। कंपनी के संचालक मनोहर लाल के भाई राहुल शर्मा ने बताया कि कंपनी में आग लगना रहस्य बना हुआ है।
                       रात के समय बिजली पूरी तरह से बंद कर दी जाती है। पिछले साल वेस्ट टैंक में आग लगने के बाद पूरी एहतियात बरती गई थी लेकिन उसके बावजूद बंद कंपनी में आग लगना रहस्य बना हुआ है। तारपीन फैक्टरी के नीचे रिहायशी मकान हैं। जैसे आग लगी तो तारपीन व बिरोजा पिघलती हुए 30 फीट नीचे कमरों तक पहुंचा। वहां दो साइड क्वार्टर थे। एक साइड के क्वार्टर सुरक्षित बच गए लेकिन दूसरी तरफ के क्वार्टर आग की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि सभी कामगारों को आग लगने के बाद जगाया गया लेकिन शिव कुमार व अर्जुन ने अपने कमरे का कुंडा अंदर से लगाया हुआ था। लोगों ने उनका कमरा कई बार जोर-जोर से खटखटाया लेकिन वह गहरी नींद में होने से उन्हें पता नहीं चल पाया। जिससे उनकी मौत हो गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्विफ्ट कार की टक्कर से बाइक छतिग्रस्त, बाइक सवार वाल वाल बचे

गढ़शंकर, 21 अक्तूबर  : बीती रात गढ़शंकर- होशियारपुर सड़क पर बड़ेसरों अड्डे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक छतिग्रस्त हो गई जबकि बाइक सवार इस घटना में वाल वाल बच गए। जानकारी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को रंगदारी और जान से मारने की धमकी : मामला दर्ज

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर को फोन पर 20 से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है और ऐसा न देने पर अपहरण तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास विनाश का कारण नहीं बनना चाहिए – विक्रमादित्य सिंह

*लोक निर्माण मंत्री ने घणाहट्टी स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में की बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ...
article-image
पंजाब

मामूली विवाद : पड़ोसियों ने पीट पीटकर एक युवक की कर दी हत्या

भादसों :   गांव खेड़ी जट्टां में मामूली विवाद के चलते पड़ोसियों ने पीट पीटकर एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में दंपती व उसके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर...
Translate »
error: Content is protected !!