ऑपरेशन ” सिंदूर ” हमारे भाइयों को सच्ची श्रद्धांजलि –निपुण शर्मा

by

भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में चल रहे आतंकी कैंपों पर मिसाइल स्ट्राइक पर सेना और केंद्र सरकार का किया धन्यवाद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भारतीय सेना द्वारा जिस तरह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया है।जहां से भारत पर आतंकी हमलों की योजना बनाई गई थी और उन्हें अंजाम दिया गया है। इसके लिए भारतीय सेना पर हम सबको गर्व है और सेना के हाथ खोलने और बदला लेने के लिए पूरी तरह स्वतंत्रता देने के लिए मोदी सरकार का भी धन्यवाद करते है।
शर्मा ने कहा कि जिस तरह से भारत और भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवाद को, खत्म करने का संकल्प लिया है, उसे अंजाम तक पहुंचाया है। हमें उम्मीद है कि भारत बड़ी कार्रवाई करेगा और आतंकियों का खात्मा करेगा।
उन्होंने कहा कि एक बार फिर से मोदी सरकार ने आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की वचनबद्धता दोहराई है। पाकिस्तान में मिसाइल स्ट्राइक करके भारतीय सेना ने पहलगाम में हमारी बहनों के उजाड़े गए सिंदूर का बदला लेकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पूजा अर्चना के बाद आदर्श ड्रामा ट्रिक क्लब व गांव वासियों द्वारा बिभिन्न प्रजातियों के पौदे लगाए

गढ़शंकर। गांव महिंदवाणी में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर पूजा अर्चना के बाद आदर्श ड्रामा ट्रिक क्लब व गांव वासियों द्वारा बिभिन्न प्रजातियों के पौदे लगाए। इस दौरान आदर्श ड्रामा ट्रिक क्लब के...
article-image
पंजाब

रॉकेट लॉन्चर से हमला…बब्बर खालसा ने ली गुरदासपुर ब्लास्ट की जिम्मेदारी…..साथियों की शहादत का बदला

गुरदासपुर :   पंजाब में आतंकी गतिविधियों को लेकर एक बार फिर से खतरे की घंटी बज चुकी है। गुरदासपुर के कस्बा फतेहगढ़ चड़ियां स्थित थाना किला लाल सिंह से कुछ दूरी पर बीती रात...
article-image
पंजाब

खालिस्तान के लिखे नारे-सीएम मान के गांव सतौज में दीवारों पर : पुलिस ने किए 6 गिरफ्तार

संगरूर : एसएसपी सरताज सिंह चाहल के निर्देशों के तहत पुलिस लाइन संगरूर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कैप्टन पुलिस (जांच) संगरूर पलविंदर सिंह चीमा ने कहा कि 12 फरवरी को...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार : 2 IED, 2 हैंड ग्रेनेड, 2 मैगजीन के साथ 1 पिस्तौल, 24 कारतूस, 1 टाइमर स्विच, 8 डेटोनेटर और 4 बैटरियां जब्त

अमृतसर : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां पर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। त्योहारों के दौरान पंजाब को दहलाने की एक बड़ी आतंकी कोशिश नाकामयाब...
Translate »
error: Content is protected !!