अनशन 17वें दिन में प्रवेश – मांगों को लेकर शिक्षकों की हड़ताल जारी : विशाल प्रदर्शन की चेतावनी

by
एएम नाथ। शिमला :  राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश का अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन 17वें दिन में प्रवेश कर गया है। सोमवार को हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला सोलन के पदाधिकारियों ने अपना योगदान दिया और क्रमिक अनशन पर बैठ गए।
इनमें प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सोलन के सह सचिव रवि गौतम, खंड कुठार के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, खंड धर्मपुर के प्रेस सचिव अरुण कुमार, खंड कुठार के महासचिव जयचंद चंदेल, खंड धर्मपुर के महालेखाकार केशव राम, सुनील शर्मा सदस्य कार्यकारिणी एचपीपीटीएफ शामिल रहे।
क्रमिक अनशन में उनके साथ हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की राज्य के संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रमोद चौहान, राज्य उपाध्यक्ष एचपीपीटीएफ नारायण शर्मा, जिला सोलन के अध्यक्ष रजनीश कौशिक, जिला सोलन के खण्ड धर्मपुर की अध्यक्ष सुनीला भाटिया, जिला शिमला के कोषाध्यक्ष प्रेम लाल उपस्थित रहे। हिमाचल प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने क्रमिक अनशन पर अपना बयान जारी करते हुए कहा कि हिमाचल सरकार और शिक्षा विभाग को प्राथमिक शिक्षक संघ की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए विस्तृत वार्ता करनी चाहिए और सभी समस्याओं का चर्चा उपरांत समाधान करना चाहिए।
          प्राथमिक शिक्षकों पर 26 अप्रैल 2025 को आयोजित धरना प्रदर्शन के उपरांत की गई प्रतिशोधात्मक कार्रवाई निलंबन व पुलिस एफआईआर को वापस लिया जाए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी अनसुनी मांग के लिए आंदोलन करना संविधान में वर्णित अधिकार है। शांतिपूर्वक विरोध करने वालों का दमन करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यह पूर्ण रूप से आलोकतांत्रिक और असंवैधानिक है इसे बिना विलंब वापस लिया जाए।
                       इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष ने बयान जारी करते हुए स्पष्ट किया कि कुछ लोग मुख्यमंत्री महोदय को हमारे इस संघर्ष के विषय में गुमराह कर रहे हैं और यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि प्राथमिक शिक्षकों का यह संघर्ष मात्र हमारी पदोन्नतियों को यथावत रखने के लिए है परंतु इसके विपरीत यह संघर्ष एकीकृत निदेशालय से प्राथमिक शिक्षा व प्राथमिक शिक्षकों के हितों को बुरी तरह प्रभावित होने वाले कई बिंदुओं को लेकर है। इसमें हमारे मुख्य शिक्षक, केन्द्र मुख्य शिक्षक यहां तक खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी से समस्त शक्तियों को छीन कर दूसरे वर्ग को दिया जा रहा है और गुमराह किया जा रहा है।
बिना शक्तियों की पदोन्नति आने वाले एक या दूसरे समय में अकारण होने की वजह से बंद होगी ही होगी और तब यह समस्त पदोन्नत वाले पद जिन्हें सुनियोजित ढंग से कम व समाप्त किया जा रहा है डाईंग काडर में चले जाएं। इस पर हम इस बार किसी भी तरह से गुमराह नहीं होंगे यदि सरकार हमारे पक्ष को जाने बगैर इसी तरह हमारी मांगों को अनसुना करती रही और प्राथमिक शिक्षकों की छीनी जा रही शक्तियों को यथावत रखने का पत्र जारी नहीं करती इसके साथ हमारी अन्य मांगों पर हमारे साथ बैठक नहीं करती तब तक यह संघर्ष समाप्त नहीं हो सकता। यदि सरकार हमारे साथ वार्ता नहीं करती है तो शीघ्र ही प्रदेश में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही हम स्पष्ट करते हैं कि हमारा अनशन व संघर्ष हमारी मांगें पूरी होने तक निरंतर जारी रहेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई लचोड़ी में 7 मार्च को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव होगी आयोजित

क्वालिटी इंस्पेक्टर-ऑडिटर के 100 पदों के लिए लिया जाएगा साक्षात्कार आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, बीए ,बीएससी, बीकॉम उत्तीर्ण अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग एएम नाथ। चम्बा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) लचोड़ी में 07 मार्च...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 बार की पार्षद और कांग्रेस की प्रवक्ता अलकनंदा का फिर भी कटा टिकट : नामांकन के अंतिम दिन पूर्व मंत्री कॉल सिंह ठाकुर आपने भतीजे को दिलाने में रहे कामयाब

एएम नाथ ।  मंडी नगर निगम के चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर चल रहे घमासान के बीच खलियार वार्ड एक से आखिर पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर  4 बार की पार्षद और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजय दिवस पर वीरेंद्र कंवर, सतपाल सत्ती ने भी शहीद स्मारक पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

ऊना – कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर आज जिला स्तरीय कार्यक्रम ऊना के शहीद स्मारक पर आयोजित किया गया और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

*सरकार ने न किसी मन्दिर से कोई पैसा लिया न भविष्य में लेने का कोई विचार- मुकेश अग्निहोत्री*

*उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 की मध्य जलेब में हुए शामिल* रोहित जसवाल। मंडी, 2 मार्च। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 में देवी-देवताओं के साथ निकली श्री राज...
Translate »
error: Content is protected !!