प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का कायल है हिंदुस्तान : जयराम ठाकुर

by

जय राम ठाकुर बोले, मुश्किल हालात में भी सेना का मनोबल बढ़ाने पहुंचे बॉर्डर पर,अपने संबोधन से दिया बड़ा संदेश

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का पूरा हिंदुस्तान कायल है। उन्होंने पहलगाम नरसंहार का जिस दृढ़ इच्छाशक्ति, संयम और साहस के साथ पाकिस्तान को करारा जबाब दिया है उससे पूरी दुनिया स्तब्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेना के तीनों अंगों को कारवाई के लिए खुली छूट दिये जाने के बाद जिस अंदाज में दुश्मन पर पलटवार देश की सेना ने किया है उससे अब पाकिस्तान फिर ऐसी हिमाकत करने से पहले सौ बार सोचेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अप्रैल की इस घटना के दूसरे ही दिन बिहार की धरती से कहा था कि इस दुःसाहस की पाकिस्तान को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी और कल्पना से भी परे की सज़ा मिलेगी। इसके बाद ऑपेरशन सिंदूर चलाकर सीमापार आतंक के बड़े ठिकानों पर मात्र 25 मिनेट में एयर सर्जिकल स्ट्राइक करके 100 से ज्यादा आतंकवादियों को मौत की नींद सुलाने के बाद भी इस अभियान को निरंतर चलाने के आदेश देकर उन्होंने आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। उन्होंने कहा कि आज से पहले देश के इतिहास में कभी इतना जल्दी पाकिस्तान को करारा जबाब किसी भी सरकार ने नहीं दिया।उनकी इसी दूरदर्शिता को आज पूरा देश नमन कर रहा है। आज मुश्किल हालात में भी सेना का मनोबल बढ़ाने हमारे देश के प्रधानमंत्री जी बॉर्डर पर पहुंचे और अपने इस दौरे से फिर एक बड़ा संदेश दिया है कि केंद्र सरकार किसी भी दबाब में झुकने वाली नहीं है और सीमापार से चल रही नापाक हरकतों का मुंहतोड़ जबाब देने के लिए हर दिन और हर पल तैयार है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने बहुत बहादुरी के साथ पहलगाम हमले का जबाब पाकिस्तान को दिया है और अब आगे भी माकूल जबाब देने के लिए सीना तानकर बॉर्डर पर खड़ी है। उन्होंने कहा कि देश ऐसे ही सशक्त नेतृत्व पर भरोसा करता है और इसी भरोसे का ये परिणाम है कि पाकिस्तान को इस ऑपरेशन सिंदूर से काफी नुकसान पहुंचा है। उनके सारे सैन्य ठिकाने नष्ट हो गए हैं और भारत की सेना के साहस को देख पाकिस्तान की सेना अब पीछे हट गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खेल अनुशासन तथा नेतृत्व जैसे गुण विकसित करने में महत्वपूर्ण – राम कुमार चौधरी

नालागढ़ में 69वीं राष्ट्रीय स्तरीय अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न बीबीएन, 23 जनवरी : दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि खेल युवाओं को अनुसाशित बनाकर उनमें टीम वर्क, नेतृत्व और हार-जीत...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

भाजपा का हिमाचल के सीएम पर बड़ा हमला – बाढ़ पीड़ितों को छोड़कर बिहार में!

पटना : बिहार में कांग्रेस सहित विपक्ष के इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा अंतिम चरण में पहुंच गई है। इस यात्रा में शामिल कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित विपक्ष के अन्य नेता स्पेशल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत “Canvas of The Hills” कला महोत्सव का आयोजन

एएम नाथ। शिमला : अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत कला एवं संस्कृति को समर्पित विशेष आयोजन “Canvas of The Hills” का आयोजन ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला में किया गया। इस अनूठे कला महोत्सव में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत के बयान पर सियासी उबाल : किसानों को भाजपा सांसद द्वारा बलात्कारी और विदेशी ताकतों का नुमाइंदा कहना भाजपा की किसान विरोधी नीति और नीयत का एक और सबूत – राहुल गांधी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के किसानों से जुड़े विवादित बयान से सियासी बवाल मचा हुआ है. संयुक्त किसान मोर्चा के अलावा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य दल...
Translate »
error: Content is protected !!