पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं, वीर नारियों को दी जाने वाली पेंशन में 40 प्रतिशत बढ़ी

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं, वीर नारियों को दी जाने वाली पेंशन में 40 प्रतिशत बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को अब 3,000 रुपये के स्थान पर 5,000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी।
अधिकारियों ने बताया कि साल 1987 से पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (voluntary retirement) लेने वाले पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को दी जाने वाली पेंशन में 2,000 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है।
सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही जून माह में तीन महीनों – अप्रैल, मई और जून – के लिए 15,000 रुपये की राशि जारी की जाएगी। पेंशन वृद्धि से राज्य के कुल 507 पूर्व सैनिक और उनकी विधवाएं लाभान्वित होंगी। उन्होंने बताया कि इन भूतपूर्व सैनिकों को भारत सरकार से कोई पेंशन नहीं मिलती है।
फिलहाल राज्य में 246 पूर्व सैनिकों और 261 पूर्व सैनिकों की विधवाओं को पेंशन वृद्धि का लाभ मिलेगा। पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं की मासिक पेंशन के लिए पहले 15,21,000 रुपये मासिक बजट आवंटित था, जिसे अब बढ़ाकर 25,35,000 रुपये मासिक बजट कर दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घालूवाल, भदसाली व ईसपुर में गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण : उपायुक्त ने शिक्षा सुधार समिति ईसपुर द्वारा प्रवासी बच्चों की शिक्षा हेतू किए जा रहे प्रयासों की सराहना की

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने हरोली उपमंडल के तहत घालूवाल, भदसाली तथा ईसपुर में खोले गए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण किया तथा वहां पर किए गए प्रबंधों का जायजा लिया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के दलोह, कुठेड़ा बेलां और केंट प्राथमिक स्कूल बंद : स्कूलों में पढ़ाई करने वाले कुल 11 विद्यार्थियों को नजदीकी स्कूलों में भेजा

ऊना। प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से दस से कम विद्यार्थियों की संख्या वाले सरकारी स्कूलों को बंद करने की प्रक्रिया के तहत ऊना जिले में तीन प्राथमिक स्कूलों को बंद कर दिया गया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

50 ग्राम हेरोइन,135 नशीली गोलियां और एक लाख ड्रग मनी सहित एक ग्रिफ्तार : पकड़े गए आरोपी पर पहले भी चार एनडीपीएस एक्ट तहत है मामले दर्ज

गढ़शंकर :  एसएसपी सुरेंद्र लांबा व एसपी इन्वेस्टीगेशन सरबजीत बाहिया की हिदायतों पर और डीएसपी परमिंदर सिंह मंड के निर्देशों के मुताबिक गढ़शंकर पुलिस ने अड्डा चोहड़ा से डघाम रोड पर एक ब्यक्ति को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी वन वृत में 2102 हैक्टेयर वन भूमि पर पौधरोपण का लक्ष्य – निवेदिता नेगी

मंडी, 06 दिसम्बर। राष्ट्रीय मिशन ग्रीन इंडिया परियोजना के अंतर्गत आगामी 8 वर्षो में मंडी वन वृत में 2102 हैक्टेयर भूमि में संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के सहयोग से पौधरोपण किया जायेगा। जिसमें मंडी...
Translate »
error: Content is protected !!