कांगड़ा में तूफान ने मचाई तबाही, ट्रक पर गिरा बरगद का पेड़; चालक समेत दो की मौत

by
नगरोटा बगवां :   हिमाचल  के कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के तहत आती खाबा पंचायत में बीते रविवार की रात आए तूफान से बरगद का पेड़ ट्रक पर गिर गया।
इससे ट्रक में बैठे दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान टेक चंद पुत्र दिवान चंद निवासी खाबा पंचायत जबकि संजीव कुमार पुत्र राजकुमार निवासी देहरा के रूप में हुई है।
ट्रक में दब गए दोनों
घटना रविवार रात 9:45 बजे की है। बताया जा रहा है कि दोनों ट्रक खड़ा कर बैठे हुए थे कि इतना तेज तूफान आ गया और इससे साथ लगता बरगद का पेड़ ट्रक पर गिर गया। जिससे दोनों ही ट्रक में दब गए।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय पंचायत के उपप्रधान मनोज कुमार ने सद्दू पंचायत के एंटी टेरेरिस्ट के जिला कांगड़ा के अध्यक्ष बलविंद्र सिंह बबलू को जानकारी दी। इसके बाद बबलू ने एसडीएम सहित पुलिस को सूचित किया।
दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा
सोमवार सुबह टीमें मृतकों के शवों को बाहर निकालने में जुट गई। पुलिस के साथ स्थानीय लोगों ने भी अपना सहयोग दिया। दोनों शवों को निकाल लिया गया और पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज दिया गया है।
डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेज
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का डलहौजी में गरिमामयी स्वागत

एएम नाथ। डलहौजी : डलहौजी में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं डलहौजी की पूर्व विधायक श्रीमती आशा कुमारी व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर समीक्षा बैठक काआयोजन : मंत्री राजेश धर्मानी ने कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के दिए निर्देश

रोहित भदसाली। बिलासपुर, 24 अक्टूबर :   मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 29 अक्टूबर को गोविंद सागर झील में मंडी भराड़ी के पास वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का उद्घाटन के लिए दौरा प्रस्तावित है। जिसके मद्देनजर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भूपिंदर सिंह हुड्डा का ऑपरेशन हिमाचल : कांग्रेस की बचा ली लाज, हारते-हारते राज्यसभा में जीत

चंडीगढ़ : हरियाणा में रात के 1.30 बजे तक 16 घंटे चले हाई-वोल्टेज चुनावी ड्रामे के बाद कांग्रेस पार्टी दो में से एक राज्यसभा सीट जीत पाई। इसका भी पूरा श्रेय भूपेंद्र सिंह हुड्डा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अकाल तख्त ने जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिंता की जाहिर

अकाल तख्त साहिब ने संयुक्‍त किसान मोर्चा के संस्थापक जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर चिंता भी जाहिर की है। श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के मौके पर स्वर्ण मंदिर परिसर में...
Translate »
error: Content is protected !!