पीएम मोदी से मिलकर तुर्किये के सेब पर प्रतिबंध लगाने की मांग करेंगे सीएम सुक्खू

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 24 मई को प्रधानमंत्री से मिलने दिल्ली जाएंगे। जानकारी के अनुसार 24 मई को दिल्ली में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की बैठक प्रस्तावित है।
इसमें सभी मुख्यमंत्रियों को बुलाया गया है। सीएम सुक्खू पीएम मोदी से तुर्की से आ रहे सेब का मामला उठाएंगे और इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग रखेंगे। सोमवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि तुर्किये से आयातित सेब हिमाचल प्रदेश के बागवानों को प्रभावित करते हैं।
‘हिमाचल पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित’
इस विषय को लेकर प्रधानमंत्री से व्यक्तिगत रूप से चर्चा की जाएगी और उन्हें पत्र भी सौंपा जाएगा। हम चाहते हैं कि बागवानों को किसी भी प्रकार की आर्थिक हानि न हो। तुर्किये के सेबों पर प्रतिबंध लगाया जाए। सीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों का हार्दिक स्वागत है। हिमाचल प्रदेश सुरक्षा और पर्यावरण की दृष्टि से पूरी तरह सुरक्षित और अनुकूल है। पर्यटक देवभूमि हिमाचल की पावन धरती पर आएं और मनमोहक नजारों व शुद्ध आबोहवा का लुत्फ उठाएं।
सरकारी कार्यालयों को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित करने पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य विभाग शिमला में ही रहेंगे। जीएसटी आयोग और अन्य जैसे नए कार्यालयों को (धर्मशाला) स्थानांतरित किया जाएगा। हमें शिमला में भीड़भाड़ कम करनी है। केवल शीर्ष अधिकारियों को ही स्थानांतरित किया जाएगा, अन्य को उसी स्थान पर स्थानांतरित होने या रहने का विकल्प दिया जाएगा। कार्यालयों के स्थानांतरण के बाद नई रिक्तियों को भरने के लिए भर्तियां की जाएंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग बैली ब्रिज और गिरी पेयजल योजना का उपायुक्त आदित्य नेगी ने किया किया निरीक्षण : आगामी सेब सीजन के मद्देनजर नेरी पुल और माई पुल पर यातायात सुचारू रखने के दिए निर्देश

शिमला 11 जुलाई – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर ठियोग बैली ब्रिज का निरीक्षण किया और डंगे के कार्य को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीआरएफ के तहत जल शक्ति मंडल हरोली में चल रहे 25.59 करोड़ के बाढ़ सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण

उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में संयुक्त निगरानी समिति ने लिया जायजा, 85 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण रोहित जसवाल।  ऊना, 20 जनवरी। राज्य आपदा शमन कोष (एसडीआरएफ) के तहत जल शक्ति मंडल हरोली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बोहनी और ककड़ियार स्कूल में छात्राओं को दिए कॅरियर एवं तनाव प्रबंधन के गुर : बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणीदेवी ने आयोजित की कार्यशालाएं

हमीरपुर 08 सितंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहनी और ककड़ियार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत कॅरियर परामर्श एवं मार्गदर्शन तथा तनाव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्राइवर से राष्‍ट्रपति बने मादुरो का सफर : दफ्तर में सत्‍य साईं की तस्‍वीर, बाबा की मृत्‍यु पर वेनेजुएला में शोक

नई दिल्‍ली. शनिवार की सुबह जब काराकास के आसमान में बारूद की गंध घुली तो वेनेजुएला के लोगों को पता चला कि अमेरिकी सेना उनके राष्‍ट्रपति निकोलस मदुरो को उठाकर साथ ले गई है....
Translate »
error: Content is protected !!