गढ़शंकर पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार

by

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने बाइक सवार दो व्यक्तियों से दो किलोग्राम अफीम बरामद कर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार गढ़शंकर थाने में पदस्थ एसआई सुभाष चंद्र पुलिस कर्मियों के साथ नवाशहर रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तो इस दौरान एक बाइक नंबर पब10एचएच 4270 को रोककर तलाशी ली गई तो बाइक के पीछे बंधे थैले में दो किलोग्राम अफीम बरामद की गई और बाइक सवार व्यक्तियों की पहचान हरविंदर सिंह पूरी उर्फ बिंदर पुत्र विजय कुमार वासी बूथगढ़ थाना मेहरबान जिला लुधियाना व रोशन सिंह पुत्र आजयब सिंह वासी ससराली कलोनी थाना मेहरबान जिला लुधियाना के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर दिया है और दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

7 ग्रिफ्तार – 12 पिस्तौल, 16 मैगजीन और 23 जिंदा कारतूस बरामद : पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने यूएसए स्थित दिलप्रीत सिंह से जुड़े एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मेडिकल पर्ची थमाकर कहते हैं दवाई लिख दो सर : डॉ. जनक राज को विधायक कम डाक्टर अधिक मानते हैं लोग

एएम नाथ। चम्बा : दुनिया के पहले MLA जिनके हाथ में लोग अपनी मेडिकल पर्ची थमाकर कहते हैं दवाई लिख दो सर। कई बार हद तब हो जाती है जब MLA साहब कोट पेंट...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में दीपावली प्रतियोगिता का आयोजन : रंगोली प्रतियोगिता में दिव्या व नवदीप ने प्रथम

गढ़शंकर।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में शिक्षा विभाग ने दीपावली के उपलक्ष्य में छात्राओं के लिए कार्ड मेकिंग, रंगोली मेकिंग, छोटा व बड़ा दीया सजाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें शिक्षा...
article-image
पंजाब

जसमीत सिंह को डीएम साइंस तथा संबंधित बीएमज ने 3600 रुपए की नगद राशि तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया

होशियारपुर :  शिक्षा सचिव माननीय कृष्ण कुमार जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी हरजीत सिंह तथा उप जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी राकेश कुमार के दिशा निर्देशों के तहत राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत ब्लॉक तथा जिला...
Translate »
error: Content is protected !!