कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने किया कुक्कुट हैचरी सरोल का शिलान्यास : सरोल में सवा दो करोड़ से बनेगा कुक्कुट हैचरी : प्रोफेसर चंद्र कुमार 

by
एएम नाथ। चम्बा  :  कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने चंबा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरोल में लगभग सवा दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले कुक्कुट हैचरी का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास के हर मामले में जिला चंबा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है तथा इसी क्रम में सरोल में कुक्कुट हैचरी भवन बनाया जा रहा है जिस पर लगभग सवा दो करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इस हैचरी के बनने से जिला के किसानों एंव पशु पालकों को उच्च गुणवता युक्त, रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले तथा शुद्ध नस्ल के चुजे उपलब्ध होगें तथा कुक्कुट चूजों को बाहरी जिलों व राज्यों से लाने की निर्भरता समाप्त हो जाएगी। ।
उन्होंने कहा कि कुक्कुट पालन ग्रामीण महिलाओं व युवाओं के लिए एक उपयुक्त स्वरोजगार है जिसे पशु पालन के साथ-साथ भी आसानी से चलाया जा सकता है। प्रोफेसर चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश के अधिकतर ग्रामीण लोगों की आर्थिकी कृषि व पशुपालन पर निर्भर है इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा कृषि व पशुपालन को व्यवसाय के रूप में अपनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है तथा प्रदेश में किसानों द्वारा प्राकृतिक विधि से तैयार की गई फसलों में 40 प्रति किलो की दर से मक्की, 60 रूपए प्रति किलो की दर गेहूं तथा 90 रूपए प्रति किलो की दर से हल्दी खरीदने का निर्णय लिया गया है। सरकार की इस पहल से आम लोगों को न केवल प्राकृतिक अनाज व अन्य खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे बल्कि किसानों को कृषि उत्पादों का बेहतर मूल्य भी मिलेगा।
इससे पूर्व उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ मुंशी राम कपूर ने मुख्य अतिथि सहित आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया तथा लगभग सवा दो करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली कुक्कुट हैचरी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हैचरी की वार्षिक चूजा उत्पादन क्षमता दो लाख पच्चास हजार चूजे प्रति वर्ष होगी। वर्तमान में जिले में प्रतिवर्ष पशु पालन विभाग द्वारा 50 से 60 हजार चूजों की आपूर्ति हिम हैचरी सुन्दरनगर जिला मण्डी से की जाती है । उन्होंने बताया कि इस समय पशु पालन विभाग हि० प्र० में दो हैचरी नाहन जिला सिरमौर व सुन्दरनगर जिला मण्डी में स्थापित है जो प्रदेश के अन्य जिला को चुजों की सप्लाई उपलब्ध करवाती है। डॉ. मुंशी राम कपूर ने बताया कि जिला चम्बा की हैचरी शुरू होने पर जिला चम्बा के साथ-साथ अपने पड़ोसी जिला कांगड़ा, उना, हमीरपुर व अन्य जिलों से प्राप्त मांग के अनुसार हैच को उपलब्ध करवाया जा सकता है ।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक नीरज नैयर ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा चंबा विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों वारे विस्तृत जानकारी दी। नीरज नैयर ने निर्माणाधीन भनौता भेडू फार्म, पशुपालन विभाग कार्यालय चंबा में मीटिंग हाल के शेष कार्य को पूरा करने के लिए क्रमशः 12 लाख रुपए तथा 5 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि की मांग की। नीरज नैयर ने पशु औषधालय मंगला, रजेरा तथा सरोल को स्तरोन्नत करने का पशुपालन मंत्री से आग्रह किया। कृषि व पशुपालन मंत्री ने स्थानीय विधायक की सभी मांगों को निकट भविष्य में पूरा करने का आश्वासन दिया।
 इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैयर, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ अजय सिंह, उपनिदेशक चंबा डॉ. मुंशी कपूर, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता दिनेश कुमार सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य : कैप्टन अमरिंदर सिंह व सुनील जाखड़ बने

राणा गुरमीत सिंह सोढी, मनोरंजन कालिया, अमनजोत कौर स्पैशन इनवाइटी व जैवी शेरगिल राष्ट्रीय वक्ता नियुक्त नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने वार्षिक बजट 2025-26 के लिए आमंत्रित किए सुझाव

एएम नाथ। शिमला  राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए राज्य बजट तैयार करने की प्रक्रिया आरम्भ कर दी है। बजट को और अधिक लोक केन्द्रित बनाने के उद्देश्य से बजट में समाज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने स्कूल बसों का औचक निरीक्षण किया : न्यू ईरा पब्लिक स्कूल के सभी 12 वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट भी किए चेक

भोरंज 20 सितंबर। उपमंडल के विभिन्न निजी स्कूलों के वाहनों में बच्चों की सेफ्टी के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम संजय स्वरूप ने शुक्रवार को न्यू ईरा पब्लिक स्कूल परोल...
हिमाचल प्रदेश

बेटे को बचाने आई मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ ।सोलन :  हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस थाना अर्की के तहत गांव कुईरू में मामूली विवाद में महिला की जान चली...
Translate »
error: Content is protected !!