विद्या मंदिर स्कूल में जल संरक्षण जागरूकता सेमिनार का आयोजन : जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित – पूर्व सांसद खन्ना

by

होशियारपुर, 22 मई  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना द्वारा ने विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संचार करने हेतु विद्या मंदिर स्कूल शिमला पहाड़ी में जल संरक्षण विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया।
इस मौके खन्ना ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्या हमें अपना भविष्य सुरक्षित करने का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने आते हैं ताकि वे शिक्षित होकर अपना भविष्य सुरक्षित कर सकें। खन्ना ने कहा कि जल का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। हमारे बुजुर्गों ने जल को नदियों तालाबों में देखा और आज हम जल को बोतलों में देख रहे हैं। इसी तरह हमारी आए वाली पीढ़ियों के लिए जल बोतलों में भी बचेगा या नहीं यह एक प्रश्न है। जल का निरंतर गिरता जा रहा जलस्तर चिंता का विषय है। आज समय की मांग है कि भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शिक्षा के साथ साथ कुदरत की अनमोल दें पानी को भी बचाया जाए ताकि हम सही मायनों में अपना भविष्य सुरक्षित कर सकें। खन्ना ने जल संरक्षण का महत्त्व बताते हुए कहा कि जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित। इस मौके खन्ना ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ जल संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के। लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर फ्यूचर रेडी इंस्टिट्यूट से प्रोफ़ नजम रियाढ़, विद्या मंदिर के चेयरमैन अनुराग सूद , प्रिंसिपल शोभा रानी कंवर , कमांडेंट चंचल सिंह (रिटायर्ड ) सुनीता रानी , अमन धीमान , रेखा चौधरी , नीलम शर्मा , मोनिका नारंग , रेखा शर्मा , विद्यार्थीगण एवं गण्यमान्य उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

थाने का मुंशी नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार : चौकी प्रभारी व मुंशी निलंबित

चंडीगढ़, 09 जुलाई  । पंजाब के सीमावर्ती जिला फाजिल्का के पुलिस थाने में तैनात एक मुंशी को हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। फाजिल्का जिला के जलालाबाद क्षेत्र में इस कार्रवाई...
article-image
पंजाब

वास्तु दोष जानलेवा बीमारी का कारक हो सकता : डॉक्टर भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हृदयधात , कैंसर, टी बी , किडनी , फेफड़े,माइग्रेन जैसी जानलेवा बीमारियों के पिछे हमारे भवन के वास्तु दोष भी कारक होते है ऐसा मानना है अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वास्तुविद एवम...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री मान ने ब्रिटिश कोलंबिया के साथ व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने की वकालत की

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रीमियर डेविड एबी से मुलाकात की और दोनों क्षेत्रों के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर...
article-image
पंजाब

अजय मंगूपुर होंगे नवांशहर कांग्रेस के जिला प्रधान : – नवांशहर के पार्षद बलविंदर कुमार सीनियर वाइस प्रधान नियुक्त

एलनवांशहर/बलाचौर। हलका बलाचौर से पूर्व विधायक चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर के पुत्र अजय मंगूपुर को कांग्रेस हाईकमान द्वारा जारी की गई लिस्ट में जिला प्रधान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नवांशहर से पार्षद...
Translate »
error: Content is protected !!