केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने की योजनाओं से संबंधित प्रगति की समीक्षा

by

डलहौजी में विभिन्न योजनाओं से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित

एएम नाथ। डलहौजी :  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने सर्किट हाउस डलहौजी में विभिन्न योजनाओं से संबंधित प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनरेगा तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संबंधित जिला चंबा की विभिन्न उपलब्धियां बारे केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया।
इस अवसर पर कमलेश पासवान ने कहा कि सरकार की योजनाओं को सीधे आम आदमी तक पहुंचाना तथा उनसे प्रत्यक्ष रूप से प्रतिक्रिया लेना केंद्र सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। जिसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जमीनी स्तर पर विभिन्न योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग सहित सभी विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए की वे विकास कार्यों को न्यूनतम समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें तथा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल दें।


केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने इससे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मनरेगा के लाभार्थियों के अलावा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं, तथा ग्रामीण विकास विभाग की अन्य योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों से संबाद किया।

इस अवसर पर जिला के विभिन्न क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री को अपनी अपनी आजीविका संबंधी गतिविधियों बारे जानकारी दी तथा अपने-2 अनुभव सांझा किए। केंद्रीय मंत्री ने जिला के विभिन्न हिस्सों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा महिलाओं द्वारा तैयार किए गए आर्टिफिशियल ज्वेलरी, खाद्य उत्पादों तथा उपहार वस्तुओं की सराहना की तथा उन्हें बड़े स्तर पर अन्य व्यावसायिक गतिविधियां करने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, जिला विकास अधिकारी ओम प्रकाश ठाकुर, लोनिवि विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल शर्मा, खंड विकास अधिकारी भटियात अनिल गुलाडा, खंड विकास अधिकारी मैहला बशीर खान तथा खंड विकास अधिकारी चंबा महेश चंद भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में मस्जिद की 2 अवैध मंजिल तोड़ने का आदेश : नगर निगम कमिश्नर कोर्ट ने 30 दिन का समय दिया

एएम नाथ। मंडी :  शहर में मस्जिद की दो अ‌वैध मंजिलें 30 दिन में गिरानी होंगी। नगर निगम आयुक्त एचएस राणा की कोर्ट ने शुक्रवार को यह फैसला सुनाया। तीस साल पुरानी 3 मंजिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिन्दुओ को जगाने मे संघ का अहम रोल I गांव मे नशे के प्रति जागरूकता कमेटीयां बनाऐ

कसौली, 20 जनवरी (तारा) : कसौली विधानसभा क्षेत्र कोटबेजा मे हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हिन्दू समाज समिति की और से किया गया I हिन्दू सम्मलेन मे विभिन्न वकताओ की और से हिन्दूओ के बारे मे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैरालंपिक्स विजेता निषाद को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने किया सम्मानित

ऊना 1 अक्तूबर: शिक्षा, कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज पैरालंपिक्स विजेता निषाद कुमार को देवी दास शास्त्री सरस्वती विद्या मंदिर कटोहड़ खुर्द (अम्ब) में किया सम्मानित। शिक्षा मंत्री ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में रेलवे विस्तारीकरण के लिए केंद्र के सहयोग के बाद अड़ंगे लगा रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

कोर्ट के आदेश के बाद भी पंचायत चुनाव को गंभीरता से मुख्यमंत्री नहीं ले रहे हैं या अधिकारी? एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में रेलवे...
Translate »
error: Content is protected !!