‘मैं सरकार के लिए काम नहीं करता….. शशि थरूर कर दिया साफ़ – भारत ने रात में पाकिस्तान पर क्यों किया हमला

by
न्यूयॉर्क। आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान की पोल खोलने के लिए भारत सरकार द्वारा बनाए गए 7 डेलिगेशन अलग-अलग देशों में जा रहे हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर की अगुवाई में एक डेलिगेशन अमेरिका पहुंचा है।
अमेरिका में मौजूद भारतीय वाणिज्य दूतावास में शशि थरूर ने पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष रखा।  कांग्रेस सांसद ने कहा, “जैसा कि आप जानते हैं, मैं सरकार के लिए काम नहीं करता। मैं एक विपक्षी पार्टी के लिए काम करता हूं। कुछ दिनों पहले मैंने खुद एक लेख लिखा था,जिसमें कहा गया था कि अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ न सिर्फ जोरदार तरीके से बल्कि समझदारी के साथ हमला किया जाए।
शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई पर क्या कहा?   मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि भारत ने बिल्कुल यही किया। हमारी सेना ने पाकिस्तान और गुलाम कश्मीर में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर हमले किए। हमने कार्रवाई के लिए रात का वक्त इसलिए चुना ताकि किसी निर्दोष नागरिक को क्षति न पहुंचे। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों की जान ली। इस हमले के पीछे भारत में हिंदू-मुस्लिम एकता को नष्ट करना था, लेकिन देशवासियों ने एकजुट होकर इस हमले की खिलाफत की। शशि थरूर ने कहा कि “भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वह आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा, वह जवाब देगा।
अमेरिका ने भी आतंकवाद को झेला है : इसके अलावा, न्यूयॉर्क में 9/11 स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, “हम 9/11 स्मारक पर यह संदेश देने गए थे कि न्यूयॉर्क ने भी 20 साल पहले आतंकी हमला झेला था और हमारा भी यही अनुभव है। हम चाहते हैं कि वे समझें कि एकजुटता की जरूरत है। हमें अमेरिका की तरह दुनिया को यह संकल्प दिखाने की जरूरत है कि हम ऐसे आतंकी हमलों के खिलाफ हैं और हम कार्रवाई करेंगे।”
शशि थरूर के अलावा डेलिगेशन में भाजपा के शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कलिता और तेजस्वी सूर्या के साथ-साथ एलजेपी (रामविलास) की शांभवी चौधरी, टीडीपी के जीएम हरीश बालयोगी, शिव सेना के मिलिंद देवड़ा, जेएमएम के सरफराज अहमद और अमेरिका में पूर्व राजदूत तरणजीत सिंह संधू शामिल हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब

सीबीआई और ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा आप को आरोपी बनाने पर कर रहे बिचार

नई दिल्ली : सीबीआई और ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि हम दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामलों में आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाने पर विचार कर रहे हैं। इन जांच एजेंसियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टिहरी में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत

टिहरी:   जनपद टिहरी के कुमाल्डा क्षेत्र स्थित आनंद चौक के पास गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कार सवार पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजनैतिक विद्वेष की भावना से बंद किया ‘जनमंच’ जैसा जनहितैषी कार्यक्रम : जयराम ठाकुर – बोले, मुख्यमंत्री पर बीजेपी सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं को बंद करने का जुनून सवार

‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम ‘जनमंच’ कार्यक्रम ही है बहुत बड़े जनादेश से फिर प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी, हिमाचल में हर बूथ से मिलेगी बीजेपी को बढ़त एएम नाथ। ऊना नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नाना पाटेकर पर तनुश्री दत्ता का विवादित बयान, बोलीं—‘ईविल इज डेड’ : मेरे अनुभव को समझे बिना न करें आलोचना’, तनुश्री दत्ता का ट्रोलर्स को जवाब

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताई प्रतिक्रिया की वजह, #MeToo विवाद के बाद झेले मानसिक तनाव और परेशानियों का किया दावा मुंबई। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर को लेकर अपनी विवादित...
Translate »
error: Content is protected !!